ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरनिरोग रहने के लिए योग को दैनिक जीवन में करे आत्मसात : बृजेश

निरोग रहने के लिए योग को दैनिक जीवन में करे आत्मसात : बृजेश

बीआर कॉलेज ऑफ हॉयर एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी में शनिवार को भारत योग स्पोर्ट्स फेडरेशन के तत्वाधान में योग की प्रथम जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन...

निरोग रहने के लिए योग को दैनिक जीवन में करे आत्मसात : बृजेश
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरSat, 10 Jun 2023 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

बीआर कॉलेज ऑफ हॉयर एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी में शनिवार को भारत योग स्पोर्ट्स फेडरेशन के तत्वाधान में योग की प्रथम जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान अतिथियों ने योग को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बीआर कॉलेज के सचिव जर्नाधन दास त्यागी ने बताया कि योग हमारे जीवन के लिए अति महत्तवपूर्ण है। इसलिए कॉलेज में बी. वॉक यौगिक साइंस कोर्स संचालित की जा रहा है। कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री बृजेश सिह ने कहा कि योग करने से जहां हमारा तन व मन स्वस्थ बना रहता है, वहीं कई गंभीर बीमारियां नियमित योग से दूर हो जाती हैं। कहा कि हमे अपने जीवन में योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को पुरस्कृत करते हुए उनका उत्सावर्धन किया। भारत योग स्पोट्र्स फेडरेशन के अध्यक्ष शगुन सोम व कोर्डिनेटर सिद्धार्थ सोम ने अतिथियों का अभिनंदन किया। इस दौरान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरण सिंह, शिवाजी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चित आर्य, हिंदू जागरण मंच के प्रांत सह संयोजक सूर्यकांत सिंह, कृष्ण भूमि मुक्ति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ठा. सुरेंद्रपाल सिंह, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष रूद्रा मिश्रा, दीपक सोम, कोतवाल, एच. एन. सिंह, राजकुमार पुंडीर और राहुल राणा आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें