Saharanpur News: सरसावा एयरपोर्ट पर निकाली स्कूली बच्चों ने तिरंगा रैली लगे भारत माता जय के नारे
Saharanpur News: सरसावा एयरपोर्ट पर शुक्रवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झबीरन इंटर कॉलेज के छात्रों ने तिरंगा रैली निकाली और एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। डीसी जैन इंटर कॉलेज के छात्रों ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने की अपील की। यह कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से था।
Saharanpur News: ।सरसावा एयरपोर्ट पर शुक्रवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें झबीरन इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर तिरंगा रैली निकाली। ग्रामीण अंचल के कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था, यात्रियों की जांच तथा एयरपोर्ट की अन्य व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। एयरपोर्ट अथॉरिटी के प्रबंधक संजय चौहान ने छात्र-छात्राओं को एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों की जांच प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। प्रिंसिपल डॉ. अभिषेक गौड़ ने कहा कि विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के साथ उन्हें देश की महत्वपूर्ण संस्थाओं की कार्यप्रणाली से परिचित कराना भी जरूरी है।
इस दौरान इंस्पेक्टर विजय प्रताप, अश्वनी, संजय, पूजा सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी और डीसी जैन इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को हर घर तिरंगा जागरूकता रैली निकालकर लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। प्रिंसिपल राजीव गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, सीमा प्रजापति, खेल अध्यापक संजीत सिंह, दीक्षा आदि मौजूद रहे।


