सुंदरकांड के भावपूर्ण और आध्यात्मिक प्रंसग सुन भावविभोर श्रद्धालु
Saharanpur News - देवबंद में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय श्री हरि कथा का समापन हुआ। इस दौरान रामचरितमानस के सुंदरकांड का आध्यात्मिक प्रसंग प्रस्तुत किया गया। साध्वी अंबालिका भारती और अन्य ने प्रभु श्री राम की लीलाओं का वर्णन किया और भक्ति व ब्रह्मज्ञान का संदेश दिया।

देवबंद, संवाददाता। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय श्री हरि कथा का मंगलवार को समापन हुआ। इस दौरान रामचरितमानस के सुंदरकांड का भावपूर्ण एवं आध्यात्मिक प्रसंग प्रस्तुत किया गया। शिक्षक नगर में आयोजित श्री हरि कथा में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के संस्थापक आशुतोष महाराज की शिष्य साध्वी अंबालिका भारती, सोम प्रभा भारती और पूजा भारती ने प्रभु श्री राम की दिव्य लीलाओं का सुंदर वर्णन किया। इस दौरान उन्होंने भक्तों को भक्ति एवं ब्रह्मज्ञान का संदेश दिया। उन्होंने सुंदरकांड के माध्यम से हनुमान जी की अटूट भक्ति, समर्पण और प्रभु के प्रति उनके अद्वितीय विश्वास को उजागर किया।
साध्वी बहनों ने बताया कि जब साधक सच्चे मन से प्रभु का स्मरण करता है, तो प्रभु स्वयं उसे ज्ञान के मार्ग की ओर अग्रसर करते हैं। उसके जीवन के सभी कष्टों का निवारण करते हैं। सुंदरकांड का यह प्रसंग न केवल भक्ति की महिमा को दर्शाता है, बल्कि यह भी सिखाता है कि जीवन में गुरु के मार्गदर्शन से ही सच्चे ज्ञान की प्राप्ति संभव है। इस दौरान गुलशन सेठी, संजय सैनी, सतीश, नंद किशोर और सुरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


