
अबेकस चैंपियनशिप में बच्चों ने कैलकुलेटर से भी तेज की गणना
Saharanpur News - ब्रेन बूस्टेबल और दून हिल्स एकेडमी द्वारा आयोजित तीसरी जिलास्तरीय अबेकस चैंपियनशिप में 490 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगियों ने मानसिक गणना, त्वरित उत्तर क्षमता और तार्किक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए गए। मुख्य अतिथि ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की।
ब्रेन बूस्टेबल एवं दून हिल्स एकेडमी के तत्ववाधान में रविवार को आयोजित तृतीय जिलास्तरीय अबेकस चैंपियनशिप में 490 प्रतिभागियों प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने अपनी मानसिक गणना, त्वरित उत्तर क्षमता, एकाग्रता और तार्किक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जूनियर कैटेगरी (यूकेजी-2) में अल्पाइन विद्यापीठ का शिवांग प्रताप सिंह प्रथम, ग्लोबल डिस्कवरी स्कूल का मोहम्मद उमर द्व्तिीय, ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल का आयुष्मान तृतीय रहे। कक्षा 3 से 4 में रूपराम इंटरनेशनल एकेडमी के अभिनव सिंह प्रथम, दून हिल्स एकेडमी के आयुष द्व्तिीय व सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के अर्थव सिंह तृतीय रहे। सीनियर कैटेगरी (कक्षा 5-6) में बाबा घुमरा देव सरस्वती इंटर कॉलेज की दिव्यांशी प्रथम, मॉन्फोर्ट स्कूल की आन्वी पाटिल द्व्तिीय और वेदांता स्कूल के निकुंज पाठी तृतीय रहे।
विजेताओं को चैंपियनशिप कप, प्रमाणपत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। वहीं, प्रत्येक श्रेणी के 20 छात्र भी पुरस्कृत किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोजपा (रामविलास) के युवा राष्ट्रीय महासचिव राघव दास अग्रवाल ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। इस दौरान सेठ कुलदीप कुमार ने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास और तेज गणना क्षमता को प्रेरणादायक बताया है। चेयरमैन डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि बच्चे आज कैलकुलेटर से भी तेज गणना कर रहे हैं। डायरेक्टर तनुराज वर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




