Saharanpur News: रक्षाबंधन पर मायके जा रही महिला के कुंडल झपटे
हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Saharanpur News: रक्षाबंधन पर मायके जा रही महिला के कुंडल झपटेरक्षाबंधन पर मायके जा रही महिला के कुंडल झपटेरक्षाबंधन पर मायके जा रही महिला के कुंडल झपटेरक्षाबंधन पर म

Saharanpur News: रक्षाबंधन के मौके पर परिवार के साथ रिश्तेदारी में जा रही महिला के कानों से बाइक सवार बदमाश कुंडल झपटकर फरार हो गए। झपटमारी के दौरान बाइक असंतुलित होने से महिला, उसके पति और दो छोटे बच्चे हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के जयंतीपुर गभली निवासी जितेंद्र पुत्र नाथी राम दोपहर करीब सवा दो बजे पत्नी बालेश्वरी और दो बच्चों के साथ बाइक से सिड़की स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। छुटमलपुर से निकलकर सहारनपुर रोड पर पहुंचते ही बदमाशों ने चलती बाइक पर पीछे बैठी बालेश्वरी के कानों से कुंडल झपट लिए। अचानक हुई वारदात से बाइक डगमगा गई, लेकिन जितेंद्र ने किसी तरह उसे संभाल लिया।
इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर थाना फतेहपुर पुलिस पहुंची और घटना की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।


