ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरखेत खलिहान से लेकर शहर बाजार तक चुनाव की चर्चा

खेत खलिहान से लेकर शहर बाजार तक चुनाव की चर्चा

सोमवार को गंगोह के साथ-साथ पूरे सहारनपुर का माहौल पूरी तरह से चुनावी था। खेत-खलिहान से लेकर शहर बाजार तक चुनावी चर्चाएं ही...

खेत खलिहान से लेकर शहर बाजार तक चुनाव की चर्चा
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरMon, 21 Oct 2019 06:53 PM
ऐप पर पढ़ें

सोमवार को गंगोह के साथ-साथ पूरे सहारनपुर का माहौल पूरी तरह से चुनावी था। खेत-खलिहान से लेकर शहर बाजार तक चुनावी चर्चाएं ही रही। खेतो में धान की कटाई कर रही महिलाएं और मजदूर चुनाव पर चर्चा करते हुए नजर आए। बाजारों में व्यापारी भी खाली बैठे हार-जीत का गणित जोड़ते नजर आए।

लोकसभा चुनाव में गंगोह विधायक के सांसद चुने जाने के बाद गंगोह सीट खाली हो गई थी। जिस कारण गंगोह विधानसभा में उपचुनाव कराया गया। जिस कारण पिछले एक सप्ताह से सहारनपुर में चुनावी हवा बह रही थी। सोमवार को भी मौसम पूरी तरह से चुनावी ही रहा। हर चौक-चोराहे से लेकर गली-महोल्ले तक, खेत खलिहान और बाजारों में चुनावी चर्चाएं की होती रही। खेतों में धान की कटाई करने में जुटे किसान व मजदूर चुनावी समीकरण में उलझे नजर आए। गंगोह तीतरों रोड पर धान की कटाई करने के लिए जा रही महिलाओं से बात की गई तो वे भी चुनावी माहौल में ही बात कर रही थी।

अलग-अलग प्रत्याशी की हारजीत का दावा भी किया। लेकिन अगले ही पल यह कहकर आगे बढ़ गई कि हमें क्या, कोई भी जीते हमारे धान थोड़े की कटवाएगा...। इसके बाद गंगोह कस्बे के सहारनपुर बस स्टैंड पर दुकानदार और फलों की रहेड़ी लगाने वाले भी चुनावी समीकरण जाड़ते नजर आए। यही हाल नानौता के संजय चौक और रामपुर मनिहारन के शहरी पुल पर नजर आया। इस्लामनगर-अंबेहटा का छोटा बाजार हो या फिर सहारनपुर की मैन मार्किट हर जगह हार-जीत का समीकरण बैठाते हुए व्यापारियों की टोली नजर आई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें