ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरहादसों का भी खौफ नहीं, नियम तोड़ने में आगे सहारनपुरवासी

हादसों का भी खौफ नहीं, नियम तोड़ने में आगे सहारनपुरवासी

सहारनपुर में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। आए दिन औसतन एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत होती है। इसके बावजूद भी सहारनपुर में लोग नियम तोड़ने से बाज...

हादसों का भी खौफ नहीं, नियम तोड़ने में आगे सहारनपुरवासी
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरFri, 11 Nov 2022 11:26 PM
ऐप पर पढ़ें

सहारनपुर में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। आए दिन औसतन एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत होती है। इसके बावजूद भी सहारनपुर में लोग नियम तोड़ने से बाज नहीं आ रहे है। पिछले 10 दिन में ही छह हजार से अधिक वाहन चालक नियमों को ताक पर रखकर वाहन चलाते मिले। इन सभी पर 78 लाख रुपये से अधिक जुर्माना लगाया गया है। जबकि, 250 से अधिक वाहनों को सीज कर दिया गया है।

एक नवंबर से पुलिस द्वारा यातायात माह चल रहा है। जिसमें वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद सड़कों पर हादसों की संख्या भी बढ रही है। नवंबर माह में पिछले 10 दिनों में 20 व्यक्तियों ने सड़क हादसों में दम तोड़ दिया। लोगों को सुरक्षित यातायात का पाठ पढ़ाने के साथ साथ पुलिस ने नियम तोड़ने वालों के खिलाफ भी सख्त अभियान शुरू कर दिया है।

सहारनपुर ट्रेफिक पुलिस के आंकड़ों की माने तो पिछले 10 दिन में सहारनपुर शहर में ही छह हजार से अधिक वाहन चालकों को गलत तरीके से वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सभी के चालान किए हैं। इन वाहन चालकों पर करीब 78 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। वहीं, 250 से अधिक वाहनों को सीज कर दिया गया है।

-ट्रिपल राइडिंग पर सबसे अधिक सख्ती

ट्रेफिक पुलिस ने दुपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने पर सबसे अधिक सख्त की है। सबसे अधिक चालान ट्रिपल राइडिंग के ही हो रहे हैं। इसके साथ ही हेलमेट न लगाने वालों की संख्या भी अधिक हैं। यातायात पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर वाहन चालकों के चालान किए जा रहे हैं।

-वर्जन

यातायात माह में लोगों को सुरक्षित यातायात नियमों केबारे में जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए स्कूलों में भी कार्यशालाएं की जा रही है। इसके बावजूद भी लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

-अभिमन्यु मांगलिक, एसपी सिटी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े