ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरहल्की बरसात होने से बदला मौसम का मिजाज

हल्की बरसात होने से बदला मौसम का मिजाज

बुधवार रात बरसात होने से मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह के समय लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं न्यूनतम तापमान सात डिग्री कम होकर 17 डिग्री पर पहुंच...

हल्की बरसात होने से बदला मौसम का मिजाज
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरFri, 23 Apr 2021 03:23 AM
ऐप पर पढ़ें

बुधवार रात बरसात होने से मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह के समय लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं न्यूनतम तापमान सात डिग्री कम होकर 17 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिन बरसात की संभावना जताई है।

बुधवार को गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर रखी थी, लेकिन शाम को मौसम ने रंग बदल लिया। देर रात बरसात होने से गर्मी से लोगों को हल्की राहत मिल गई। वहीं गुरुवार सुबह को लोगों को हल्की ठंडक का अहसास हुआ। हालांकि दिन में तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। शाम होते होते मौसम एक बार फिर बदल गया था। शाम को हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से निजात मिल गई। मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिन में मौसम बदलने की पूरी संभावना है। मौसम वैधशाला के प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को हल्की बरसात होने की उम्मीद है।

-किसानों की बढ़ी धड़कनें

हल्की बरसात होने से किसानों की धड़कनें बढ़ गईं। अभी किसानों का गेहूं खेतों में खड़ा है। पंचायत चुनाव और कोरोना के कहर के चलते मजदूर कटाई को नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में खड़ी फसल पर कहीं तेज बरसात होती तो काफी नुकसान हो सकता था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें