ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरबाजारों में गर्म कपड़ों की खरीदारी को उमड़ी भीड़

बाजारों में गर्म कपड़ों की खरीदारी को उमड़ी भीड़

गुरुवार को भी सूर्य नहीं निकलने से ठंड बढ़ गई। गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए बाजारों में जमकर भीड़ उमड़ रही...

बाजारों में गर्म कपड़ों की खरीदारी को उमड़ी भीड़
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरFri, 03 Dec 2021 03:05 AM
ऐप पर पढ़ें

गुरुवार को भी सूर्य नहीं निकलने से ठंड बढ़ गई। गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए बाजारों में जमकर भीड़ उमड़ रही है।

सुबह शाम को होने वाली ठंड से आम आदमी की परेशानी बढ़ने के साथ ही नजला जुकाम खांसी होने लगी है। बुधवार के बाद गुरुवार को भी बादलों ने सूरज को नहीं निकलने दिया। सुबह से ही धूप नहीं निकलने से वातावरण पूरी तरह ठंडा हो गया। लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए। उधर, गर्म कपड़ा विक्रेताओं के यहां भी ग्राहक नजर आने लगे। ठंड बढ़ने से गरीब लोगों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। आगामी दिनों में ठंड का प्रकोप बढ़ने और दानवीरों के गर्म कपड़े बांटने की आशा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें