ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुर300 से ज्यादा यात्रियों का पांचवां विशाल जत्था बागड़ रवाना

300 से ज्यादा यात्रियों का पांचवां विशाल जत्था बागड़ रवाना

बागड यात्रियों का पांचवा विशाल जत्था मंगलवार की देर सायं बागड़ राजस्थान के लिए रवाना हुआ। बागड में जत्थे द्वारा 30वां विशाल भंडारा दिया...

300 से ज्यादा यात्रियों का पांचवां विशाल जत्था बागड़ रवाना
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरThu, 11 Aug 2022 12:05 AM
ऐप पर पढ़ें

बागड यात्रियों का पांचवा विशाल जत्था मंगलवार की देर सायं बागड़ राजस्थान के लिए रवाना हुआ। बागड में जत्थे द्वारा 30वां विशाल भंडारा दिया जाएगा।

पांच बसों में सवार 300 से ज्यादा यात्रियों का जत्था महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर एकत्रित हुआ। वहां से गुग्गावीर की म्हाडी पर मत्था टेकने के बाद यात्रियों को बैंडबाजों की धुनों पर जयकारों के बीच श्री बालाजी धाम के महंत सुशील शर्मा व प्रदीप कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जत्थे के प्रमुख लोगों में अशोक कुमार, श्याम लाल सैनी, अर्जुन कुमार, कन्हैया, रवि, महीपाल, विक्रम, शांति कुमार आदि रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें