संस्था के चेयरमैन ने किया कार्य प्रगति का अवलोकन
विनोद गुप्ता चेरिटेबिल फाउंडेशन के चेयरमैन आशुतोष दयाल शर्मा ने रामरति एजुकेशन कॉम्प्लेक्स में संचालित संस्थाओं में छात्र छात्राओं को दी जा रही...

विनोद गुप्ता चेरिटेबिल फाउंडेशन के चेयरमैन आशुतोष दयाल शर्मा ने रामरति एजुकेशन कॉम्प्लेक्स में संचालित संस्थाओं में छात्र छात्राओं को दी जा रही शिक्षा, सुविधाओं,नवनिर्मित बिल्डिंग का निरीक्षण कर जायज़ा लिया। शुक्रवार को विनोद गुप्ता चेरिटेबिल फाउंडेशन के चेयरमैन आशुतोष दयाल शर्मा, सतीश वासुदेव, शैलेश कुमार का रामरति एजुकेशन कॉम्प्लेक्स में पहुंचने पर संस्था की प्रजीडेंट राजकमल सक्सेना ने गुलदस्ता देकर जोरदार स्वागत किया।
निरीक्षण के दौरान आशुदोष दयाल शर्मा ने संस्था में संचालित हिलेरी क्लिंटन नर्सिंग स्कूल, बिल क्लिंटन स्कूल, डॉ शंकर दयाल शर्मा साइंस ब्लॉक में नव निर्मित लैब, सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने स्कूल स्टाफ से कार्य प्रगति का अवलोकन कर हिलेरी नसिंग स्कूल को मेंटर सूची में शामिल होने पर बधाई दी है। साथ ही उन्होंने संस्था में निर्माणाधीन बीके गोस्वामी प्रशासनिक भवन की बिल्डिंग का भी जायजा लिया। इस दौरान बिल क्लिंटन स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ एसपी सिंह,हिलेरी क्लिंटन नर्सिंग स्कूल के प्रधानाचार्य सनिश वीएम आदि सहित स्टाफ मौजूद रहा।
