दो किशोरों पर सरियों और बेल्ट से किया जानलेवा हमला
Saharanpur News - कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के गोविंद नगर पार्क में दो किशोरों पर दर्जन युवकों ने सरियों और बेल्टों से हमला किया। पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फारूख ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू की और हमलावर मौके से फरार हो गए।

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला गोविंद नगर पार्क में घूमने आए दो किशोरों पर दर्जन युवकों ने सरियों और बेल्टों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मोके पर पहुंचकर जांच की। घायलों को अस्पातल में भर्ती कराया गया है। पीडि़त पक्ष की ओर से आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत रामनगर निवासी फारूख ने कोतवाली सदर बाजार में दी तहरीर में बताया कि उनका 16 वर्षीय बेटा मोहम्मद अजहर अपने दोस्त हिमांशु के साथ शुक्रवार की देर शाम गोविंद नगर पार्क में घूमने गया था। इसी दौरान वहां मौजूद दर्जनभर युवकों ने उनके बेटे मोहम्मद अजहर और हिमांशु पर जानलेवा हमला कर सरियों से बैल्टों से पीट-पीटकर घायल कर दिया, जिसकी सूचना मोहल्लेवासियों ने डायल 112 पर दी।
सूचना पर मौके पर पहुंची डायल पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि हमलावर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीडि़त ने कोतवाली कोतवाली सदर बाजार में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




