
शिक्षकों को सम्मानित कर किया पुरस्कृत
Saharanpur News - देवबंद में शिक्षक दिवस के अवसर पर मानव कल्याण मंच द्वारा श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों को सम्मानित किया गया और उनके योगदान की सराहना...
देवबंद। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मानव कल्याण मंच के तत्वाधान में श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज में बुधवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. आशा सनावर और प्रबंधक साध्वी आशु ने कहा कि शिक्षक उस दीपक के समान होता है जो स्वयं को जलाकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करता है। शिक्षिका डॉ. अंजलि पंवार ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तक ज्ञान तक सीमित नहीं होती बल्कि यह जीवन जीने की कला भी सिखाती है। डॉ. वंदना जैन, शिक्षक रामशरण, प्रियंका अग्रवाल, मीनू शर्मा और मोहम्मद वजाहत शाह ने कहा कि शिक्षक वह साधन है जिसके माध्यम से हम विभिन्न संस्कृतियों के मध्य पुल बनाने का कार्य करते हैं।

संस्थापक अरुण अग्रवाल ने बताया कि शिक्षक अपने शिष्य के जीवन के साथ-साथ उसके चरित्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष अध्यक्ष राजीव शर्मा और सुशील कर्णवाल सहित अन्य वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए।इस दौरान दून हिल्स एकेडमी की प्रधानाचार्य डॉ. अंजलि पंवार, जैन कन्या हाईस्कूल की प्रधानाचार्य वंदना जैन, सेवानिवृत शिक्षक मोहम्मद वजाहत शाह, उच्च प्राथमिक विद्यालय नन्हेड़ा के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार, शिक्षिका मीनू शर्मा और प्रियंका अग्रवाल को अंगवस्त्र ओढ़ाकर व अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन पूजा छाबड़ा ने किया। इस मौके पर शशि गुगलानी, अनीता बंसल, राजू सैनी, सुनील बंसल, प्रमोद मित्तल, नरेंद्र बंसल, राजकुमार जाटव, जितेंद्र कश्यप और लोकेश वत्स आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




