Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsTeacher Assaults Third Grader in Narottamgarh School Parents Protest
तीसरी कक्षा के छात्र को शिक्षक ने पीटा, बच्चों से भी पिटवाया

तीसरी कक्षा के छात्र को शिक्षक ने पीटा, बच्चों से भी पिटवाया

संक्षेप:

Saharanpur News - बुधवार को नरोत्तमगढ़ गांव के एक पब्लिक स्कूल में शिक्षक ने कक्षा तीन के छात्र की पिटाई की। बच्चे की पीठ पर चोट के निशान देख कर परिजन स्कूल पहुंचे और हंगामा किया। आरोप है कि शिक्षक ने अन्य छात्रों से...

Sep 10, 2025 09:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

बुधवार को नरोत्तमगढ़ गांव के एक पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन के छात्र की शिक्षक द्वारा पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। मासूम की पीठ पर चोट के निशान देखकर परिजन स्कूल पहुंचे और हंगामा किया। आरोप है कि शिक्षक ने अन्य छात्रों से भी पीड़त को पिटवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। स्कूल प्रबंधन ने गलती स्वीकारते हुए परिजनों से माफी मांगी है। महमदपुर निवासी कक्षा तीन के बच्चे की पिटाई की जानकारी होने पर परिजन भड़क उठे। परिजन सीधे स्कूल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीणों की भीड़ भी स्कूल के बाहर इकट्ठा हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भीड़ का आक्रोश देख स्कूल प्रबंधन के हाथ-पैर फूल गए। परिजनों का आरोप है कि शिक्षक ने न सिर्फ खुद पिटाई की, बल्कि अन्य छात्रों से भी बच्चे को पिटवाया। वहीं, स्कूल प्रधानाचार्य ने शिक्षक की गलती स्वीकार करते हुए माफी मांग ली। साथ ही आश्वस्त किया कि भविष्य में ऐसा नहीं होगा। -वर्जन बिहारीगढ़ क्षेत्र के एक स्कूल में शिक्षक द्वारा बच्चे की पिटाई का मामला सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को जांच दी गई है। -कोमल चौधरी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी