Swing Collapse at Gughal Fair Injures Five Due to Negligence मेला गुघाल में झूला टूटा, पांच घायल , Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsSwing Collapse at Gughal Fair Injures Five Due to Negligence

मेला गुघाल में झूला टूटा, पांच घायल

Saharanpur News - गुग़ाल मेले में एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे पांच लोग मामूली रूप से घायल हो गए। यह हादसा रविवार रात को हुआ जब नागरिकों ने एक खराब झूले पर चढ़कर उसे दबाव में लाकर गिरा दिया। पुलिस ने बताया कि झूला...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरTue, 16 Sep 2025 01:22 AM
share Share
Follow Us on
मेला गुघाल में झूला टूटा, पांच घायल

मेला गुघाल में खराब पड़ा झूला टूटकर गिर पड़ा। हादसे एक बार को अफरा-तफरी मच गई। हादसे में पांच लोग मामूली रूप से घायल हु़ए हैं। नागरिकों की लापरवाही से हादसा हुआ है। क्योंकि, खराब होने की वजह से यह झूला बंद पड़ा था और लोग इस पर चढ़ गए, जिससे दबाव में टूटकर झूला गिर गया। घटना रविवार की देर रात की है। अंबाला रोड स्थित श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर के पास मेला गुघाल भरा है, जिसमें रोजाना हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। मेले में छोटे से लेकर बड़े झूले लगे हैं। बताया जाता है कि मेले में गोल चक्कर वाला बच्चों का एक झूला भी लगा है, जो खराब होने की वजह से बंद पड़ा था।

पुलिस के मुताबिक, खराब झूले के ऊपर लोग चढ़ गए, जिससे दबाव पड़ने की वजह से झूला टूटकर गिर गया। हादसे में रेशमा, नरगिरस, शहजाद, राहुल और सोनू कुमार चोटिल हुए हैं, जिनकों को एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार दिलाया गया है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया है। अगर झूला चलते हुए टूटकर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि, इस झूले में बड़ी संख्या में रोजाना बच्चे झूलते हैं। थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर एचएन सिंह का कहना है कि झूला बंद पड़ा था। लोग उस पर चढ़ गए, जिसकी वजह से दबाव पड़ने पर झूला टूट गया था। वहीं, मेला गुघाल में लगे अन्य झुलों को भी हालत ठीक नहीं है। कई झूले तो जर्जर नजर आते हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। दो दिन पूर्व अचानक चलते समय बड़ा झूला के बेरिंग चलते समय अचानक खराब हो गए। एक बार को झूला रूक नहीं पाया था। झूला संचालकों ने किसी प्रकार बड़े हिंडौले वाले झूले को रोककर लोगों को नीचे उतारा था। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजाम कर रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।