संदिग्ध हालात में हुई मौत को लेकर हो रहे तरह तरह के सवाल

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

Saharanpur News - कोतवाली क्षेत्र के गांव मानकी में लियाकत की संदिग्ध परिस्थितियों में सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पत्नी ने बाइक से गिरने का आरोप लगाया है, लेकिन गांव में हत्या की चर्चाएं चल रही हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

संदिग्ध हालात में हुई मौत को लेकर हो रहे तरह तरह के सवाल

देवबंद, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव मानकी में लियाकत (40) की संदिग्ध परिस्थितियों में सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई थी। सिर में चोट लगने को हादसा या फिर हत्या इसको लेकर गांव तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। हालांकि घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनिवार को संदिग्ध परिस्थतियों में लियाकत के सिर में चोट लग गई थी जिसके चलते उपचार को मुजफ्फरनगर ले जाते हुए रास्तें में उसकी मौत हो गई थी। हालांकि लियाकत की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। ग्रामीणों की माने तो इस दौरान मृतक के सालियर भगवानपुर निवासी पत्नी के भाई ने भी गांव पहुंचे बहनोई की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

जिसके चलते सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे लियाकत के शव को सुपूर्द-ए-खाक कर दिया गया। मृतक लियाकत की पोस्टमार्टम में सिर में चोट लगने से मौत का कारण बताया गया है। हालांकि मृतक की पत्नी ने बाइक से गिरकर सिर में चोट लगने से हुई मौत की तहरीर पुलिस को दी है। लियाकत की संदिग्ध मौत को लेकर गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी रोजंत त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम में रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत का कारण आया है। बताया कि पत्नी ने बाइक से गिरकर मौत होने की तहरीर दी है। जिसके चलते जांच का विषय नहीं बनता। लेकिन चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।