संदिग्ध परिस्थितियों में सुनार की मौत, कमरे में पड़ा मिला शव
Saharanpur News - सहारनपुर के मोहल्ला मातागढ़ में एक सुनार मोहित वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि मोहित का किसी से झगड़ा हुआ था। पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मौत की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला मातागढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में एक सुनार की मौत हो गई, जिससे परिजनों कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत की वजह के स्पष्ट नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारण पता लग पाएंगे। पुलिस हर बिंदु पर मामले की जांच कर रही है। कोतवाली मंडी क्षेत्र मोहल्ला मातागढ़ निवासी मोहित वर्मा (33) पुत्र रणवीर वर्मा सुनार थे। शनिवार की सुबह उन्हें घर के सामने ही रहने वाले एक सुनार के साथ कार्य से मेरठ जाना था। रोजाना की तहर मोहित वर्मा सोकर उठा।
इसके पश्चात उन्होंने पानी पीया और दोबारा कमरा बंदकर सो गया, जब पड़ोसी ने मोहित वर्मा को फोन किया तो उनका फोन नहीं उठा। मोहित वर्मा घर में अकेले ही रहते थे। पड़ोसी ने घर में जाकर देखा तो अंदर से कमरा बंद था। किसी प्रकार पड़ोसी ने कमरा खोला तो देखा कि मोहित वर्मा की बेहोशी की हालत में पड़े थे। सूचना पर पड़ोस में ही रहने वाले रिश्तेदार भी आनन-फानन मौके पर पहुंच गए। मोहित वर्मा को चिकित्सक के यहां ले जाया गया। चिकित्सक ने जांच के बाद मोहित वर्मा को मृत घोषित कर दिया। इससे रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। सूचना पर कोतवाली मंडी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली मंडी इंस्पेक्टर रोजंत त्यागी का कहना है कि मौत की वजह से स्पष्ट नहीं हो सकी है। माना जा रहा है कि हार्ट अटैक से सुनार की मौत हुई है। मौत की सही वजह का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पाएगा। --------- दो दिन पहले हुआ था झगड़ा सहारनपुर। परिजनों के मुताबिक, घर में मोहित वर्मा अकेला ही रहता था। दो दिन पूर्व रात में कोतवाली मंडी क्षेत्र के तोता चौक के पास उसका किसी से झगड़ा हुआ था, लेकिन झगड़े का कारण भी परिजनों को नहीं पता लग पाया है। यह भी नहीं पता है कि किससे झगड़ा हुआ था। मृतक के चाचा अनुपम वर्मा का कहना है कि मोहित की मौत कैसे हुई है। इसीलिए उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उन्होंने किसी पर हत्या करने का शक भी जाहिर नहीं किया है। ------ इकलौता बेटा था मोहित, एक है बहन, पत्नी रहती है अलग सहारनपुर। परिजनों के मुताबिक, मोहित के माता-पिता का भी निधन हो चुका है। वह घर में इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन है, जिसकी यमुनानगर में शादी हो चुकी है। मोहित वर्मा ने कुष्णा कुंज निवासी एक युवती से 11 वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। परिजनों के मुताबिक, मोहित पत्नी आठ वर्ष से मायके में ही रह रही थी। पत्नी के साथ भी मोहित का विवाद चल रहा था। मोहित के एक आठ साल की बेटी है। ----------- वर्जन:- संदिग्ध परिस्थितियों में मोहित की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह पता लग पाएगी। परिजनों ने किसी पर हत्या का शक जाहिर नहीं किया है, लेकिन पुलिस हर बिंदु पर मामले की जांच कर रही है।------व्योम बिंदल, एसपी सिटी ---------- सुनार की पत्नी पहुंची, लगाया हत्या का आरोप सुनार मोहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। हालांकि, पत्नी करिश्मा के साथ मोहित का विवाद चल रहा था। करिश्मा भी अलग रहती थी, लेकिन मोहित की मौत पर करिश्मा भी मातागढ़ में मोहित वर्मा के घर पर पहुंच गई। कोतवाली मंडी इंस्पेक्टर रोजंत त्यागी ने बताया कि करिश्मा ने मोहित की हत्या करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। करिश्मा का आरोप है कि दो दिन पूर्व मोहित का ताऊ के लड़कों से विवाद हुआ था, जिसमें मोहित की पिटाई की गई थी, जिसकी वजह से उसको चोट लग गई थी। इसी वजह से मोहित की मौत हुई है। करिश्मा ने दो लोगों को नामजद करते हुए तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग है। इंस्पेक्टर रोजंत त्यागी का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत की वजह से स्पष्ट होगी। इसके पश्चात ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




