अच्छी खबर: बारमेर-हरिद्वार के बीच कल से चलेगी समर स्पेशल ट्रेन
-ट्रेन नंबर 04811 प्रत्येक सोमवार, गुरुवार को 11**रामखेड़ी में महाराणा प्रताप जयंती पर हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम**छुटमलपुर, संवाददाता। गांव रामखेड

सहारनपुर। गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बारमेर-हरिद्वार के बीच द्वि-साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। यह ट्रेन 11 मई से 17 जुलाई तक संचालित होगी। ट्रेन के संचालन से राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, सहारनपुर और हरिद्वार के यात्रियों को लाभ मिलेगा। रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 04811 प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को 11 मई से 16 जुलाई तक बारमेर से चलेगी, जबकि ट्रेन नंबर 04812 प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को 12 मई से 17 जुलाई तक हरिद्वार से रवाना होगी। दोनों दिशाओं में कुल 20-20 ट्रिप प्रस्तावित हैं। बारमेर से चलने वाली ट्रेन सुबह 04:15 बजे रवाना होगी। यह बठिंडा, धुरी और अंबाला होते हुए अगले दिन रात 02:35 बजे सहारनपुर पहुंचेगी तथा पांच मिनट के ठहराव के बाद 02:40 बजे हरिद्वार के लिए रवाना होगी। ट्रेन सुबह 04:10 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन हरिद्वार से सुबह 05:15 बजे चलेगी और 07:10 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। यहां 10 मिनट रुकने के बाद ट्रेन अंबाला, धुरी और बठिंडा होते हुए अगले दिन सुबह 06:35 बजे बारमेर पहुंचेगी。
ट्रेन नंबर 04811 का शेड्यूल
स्टेशन आगमन प्रस्थान
बारमेर ----- 04:15
बठिंडा 20:10 20:40
धुरी 22:35 22:40
अंबाला 00:45 00:55
सहारनपुर 02:35 02:40
हरिद्वार 04:10 -------
0-ट्रेन नंबर 04811 का शेड्यूल
स्टेशन आगमन प्रस्थान
हरिद्वार ---- 05:15
सहारनपुर 07:10 07:20
अंबाला 08:50 09:20
धुरी 10:50 10:55
बठिंडा 12:50 13:30
बारमेर 06:35 बुधवार, शनिवार
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


