Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsSuhail Dev Bharatiya Samaj Party Delegation Meets Deputy CM for Local Issues
सुभासभा के राष्ट्रीय महासचिव ने उपमुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक को बताई समस्याएं

सुभासभा के राष्ट्रीय महासचिव ने उपमुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक को बताई समस्याएं

संक्षेप:

Saharanpur News - सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के महासचिव चौधरी सुशील गुर्जर ने उपमुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक से मुलाकात की। उन्होंने देवबंद क्षेत्र की समस्याओं, जैसे टोल टैक्स मुक्ति और खेल विकास के लिए मिनी स्टेडियम की मांग की। उपमुख्यमंत्री ने सभी समस्याएं गंभीरता से सुनने का आश्वासन दिया।

Dec 01, 2025 11:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी सुशील गुर्जर ने उपमुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उमुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए देवबंद वासियों के लिए टोल टैक्स फ्री कराने समेत क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके निराकरण की मांग की। गांव मिरगपुर निवासी चौ. सुशील गुर्जर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ स्थित उपमुख्यमंत्री के आवास पर मुलाकात की। इस दौरान चौ. सुशील गुर्जर ने बताया कि क्षेत्र में स्टेडियम का अभाव होने से खेल प्रतिभाएं पिछड़ रही है। बताया कि क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखाने के लिए अन्य बड़े शहरों में जाने को मजबूर हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने युवाओं के खेल विकास के लिए क्षेत्र में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराए जाने की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी बताया कि सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाइवे मानक के अनुरूप नहीं बना है। देवबंद नगर में सर्विस रोड संकरा होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। इतना ही नहीं उक्त हाइवे पर स्थित टोल से देवबंद वासियों को भी भारी भरकम टैक्स देने को भी मजबूर हैं। उन्होंने देवबंद वासियों को टोल टैक्स मुक्त कराए जाने की भी मांग रखी। चौ. सुशील ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने सभी समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए उनके निकराकरण का भरोसा दिलाया है।