Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsSugar Mills in Saharanpur Face No Cane Situation Due to Continuous Rainfall

बारिश के चलते मंडल की 17 चीनी मिले हुई नो-केन

Saharanpur News - सहारनपुर में दो दिनों से हो रही बारिश के कारण 17 चीनी मिलों में गन्ने की किल्लत हो रही है। इससे मिलों को घंटों तक बंद रहना पड़ रहा है। टोडरपुर और तितावी मिल को छोड़कर अन्य सभी मिलों को गन्ने की कमी का...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरSat, 28 Dec 2024 11:24 PM
share Share
Follow Us on

सहारनपुर। दो दिनों से लगातार बारिश के चलते गन्ना छिलाई प्रभावित होने से मंडल की चीनी मिले नो-केन हो रही हैं। आलम यह है कि सहारनपुर की टोडरपुर व मुजफ्फरनगर की तितावी मिल को छोड़कर सभी मिलों को गन्ने की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है और गन्ने की कमी के चलते मिल को घंटों बंद रखना पड़ रहा है। उप गन्ना आयुक्त की समीक्षा में भी यह मामला उठा। मंडल में शुक्रवार रात से ही रुक रुककर लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते खेतों में पानी भरने आदि से गन्ना की कटाई/छिलाई पर व्यापक असर पड़ा है। इसका नतीजा है कि चीनी मिलों को पर्याप्त गन्ना नहीं मिल रहा है। शुगर मिलों में गन्ने की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से चीनी मिलों को नो-केन की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। यानी गन्ने की कमी के चलते घंटों तक पेराई बंद करनी पड़ रही है। पर्याप्त मात्रा में गन्ने इकट्ठा होने के बाद मिल को चलाया जा रहा है। अमूमन मार्च-अप्रैल माह में जाकर चीनी मिलों को नो केन की स्थिति का सामना करना पड़ता है, लेकिन अत्यधिक बारिश के चलते दो दिन से यह स्थिति बनी है। बारिश और हुई तो स्थिति कई दिन बनी रह सकती है।

सहारनपुर मंडल में बारिश के चलते जो 17 चीनी मिले गन्ने की किल्लत झेल रही हैं। उनमें मुजफ्फरनगर की भैसाना, खतौली, रोहाना, टिकौला, मोरना, मंसूरपुर और खाईखेड़ी मिल शामिल हैं। जबकि शामली की शामली, ऊन और थानाभवन तथा सहारनपुर जनपद की नानौता, सरसावा, शेरमऊ, देवबंद, गागलहेड़ी, बिड़वी और गांगनौली मिल शामिल हैं।

मंडल की 19 में से 17 मिलों में गन्ना आपूर्ति प्रभावित

सहारनपुर मंडल में 19 चीनी मिल है। इनमें शामली में 3 तथा सहारनपुर मुजफ्फरनगर में 8-8 मिल संचालित है। इनमें सहारनपुर की टोडरपुर शाकंबरी चीनी मिल व मुजफ्फरनगर की तितावी मिल को छोड़ दें तो बाकी 17 चीनी मिलों को बारिश के चलते गन्ने की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है और बीच बीच में घंटों तक पेराई बंद करनी पड़ रही है।

वर्जन...

दो दिन से बारिश के चलते गन्ने की कटाई छिलाई प्रभावित हुई है। नतीजा चीनी मिलों को पर्याप्त गन्ना नहीं मिलने से नो-केन की स्थिति बन रही है। मंडल में 19 में से 17 मिल गन्ने की कमी से घंटों तक बंदी का सामना करना पड़ रहा है। सिर्फ दो टोडरपुर व तितावी निर्बाध चल रही है।

-ओपी सिंह, उप गन्ना आयुक्त, सहारनपुर मंडल।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें