विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन में मनाया रक्षा बंधन

विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन में मनाया रक्षा बंधन

संक्षेप:

Saharanpur News - हरी इंटरनेशनल अकादमी गागलहेड़ी के कुछ विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन में रक्षा बंधन समारोह में भाग लिया। बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ पर्व मनाते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व से मिलने का अवसर...

Aug 11, 2025 11:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

हरी इंटरनेशनल अकादमी गागलहेड़ी के लिए गौरव का क्षण लेकर आया, जब विद्यालय के चुनिंदा विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित रक्षा बंधन समारोह में भाग लेने का अवसर मिला। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ रक्षा बंधन का पर्व मनाया। यह अवसर छात्रों के लिए न केवल गर्व का विषय रहा, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय नेतृत्व से मिलने और भारतीय संस्कृति के इस महत्वपूर्ण पर्व का प्रत्यक्ष अनुभव करने का अनूठा अवसर भी प्राप्त हुआ। प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह और चंचल ठाकुर के साथ छात्राएं प्रियांशी, उर्वशी चौधरी और अंशु ने राष्ट्रपति से मुलाकात की और राखी बांधने का सौभाग्य प्राप्त किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विद्यालय के चेयरमैन मोहित चौधरी ने इस अवसर पर बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अनुभव निश्चय ही उनके जीवनभर की प्रेरणा बनेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय के विद्यार्थी आगे भी नए मुकाम हासिल कर शहर और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।