ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरहिन्दुस्तान ओलिम्पयाड परीक्षा में नजर आया छात्रों का उत्साह

हिन्दुस्तान ओलिम्पयाड परीक्षा में नजर आया छात्रों का उत्साह

छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए शुक्रवार को जिले के एक दर्जन से अधिक स्कूलों में हिन्दुस्तान ओलम्पियाड परीक्षा का आयोजन किया...

छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए शुक्रवार को जिले के एक दर्जन से अधिक स्कूलों में हिन्दुस्तान ओलम्पियाड परीक्षा का आयोजन किया...
1/ 4छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए शुक्रवार को जिले के एक दर्जन से अधिक स्कूलों में हिन्दुस्तान ओलम्पियाड परीक्षा का आयोजन किया...
छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए शुक्रवार को जिले के एक दर्जन से अधिक स्कूलों में हिन्दुस्तान ओलम्पियाड परीक्षा का आयोजन किया...
2/ 4छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए शुक्रवार को जिले के एक दर्जन से अधिक स्कूलों में हिन्दुस्तान ओलम्पियाड परीक्षा का आयोजन किया...
छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए शुक्रवार को जिले के एक दर्जन से अधिक स्कूलों में हिन्दुस्तान ओलम्पियाड परीक्षा का आयोजन किया...
3/ 4छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए शुक्रवार को जिले के एक दर्जन से अधिक स्कूलों में हिन्दुस्तान ओलम्पियाड परीक्षा का आयोजन किया...
छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए शुक्रवार को जिले के एक दर्जन से अधिक स्कूलों में हिन्दुस्तान ओलम्पियाड परीक्षा का आयोजन किया...
4/ 4छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए शुक्रवार को जिले के एक दर्जन से अधिक स्कूलों में हिन्दुस्तान ओलम्पियाड परीक्षा का आयोजन किया...
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरFri, 13 Dec 2019 10:36 PM
ऐप पर पढ़ें

छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए शुक्रवार को जिले के एक दर्जन से अधिक स्कूलों में हिन्दुस्तान ओलम्पियाड परीक्षा का आयोजन किया गया। हिन्दुस्तान ओलम्पियाड को लेकर छात्रों में गजब का उत्साह नजर आया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। प्रतियोगिता का आयोजन सेंटमेरी एकेडमी, एके पब्लिक स्कूल, मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल सरसावा, लाला जगन्नाथ इंटर कॉलेज, गीता ज्ञान पब्लिक स्कूल गंगोह, ग्लोकल पब्लिक स्कूल मिर्जापुर, मदर लैंड पब्लिक स्कूल, इंडिया टूडे कांवेंट रामपुर मनिहारान व शैमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक पब्लिक स्कूल सहारनपुर में परीक्षा आयोजित हुई। शैमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक पब्लिक स्कूल में 17 छात्र-छात्राओं ने कड़ी मेहनत के साथ परीक्षा में भाग लिया। ओलम्पियाड शुरू होने से पहले कक्षाओं में बैठे बच्चे आपस में पूछे जाने वाले सवालों को लेकर चर्चा करने में मशगूल दिखे। प्रश्न पुस्तिका मिलते ही बच्चों ने उत्साह के साथ परीक्षा दी। बच्चों ने हिन्दुस्तान की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की परीक्षा में बैठने से अपनी खुद की तैयारी के बारे में भी पता चल जाता है। परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले छात्रों को अलग-अलग स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। सरसावा। सरसावा के सेंट मैरी एकेडमी में 58, मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल 58 व एके पब्लिक स्कूल के 19 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा में आए आसान प्रशन पत्र को देखकर छात्र छात्राओं के चेहरे खिल गए। उन्होंने इसके लिए हिंदुस्तान को धन्यवाद दिया।हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन शुक्रवार को विभन्नि स्कूलों में हुआ। परीक्षा में आए बेहद आसान प्रश्नपत्र देखकर छात्राओं ने कहा कि हिंदुस्तान द्वारा जो प्रश्नपत्र तैयार किया गया है। वह कक्षा के हिसाब से तैयार किया गया है। बच्चों ने कहा कि परीक्षा में ऑब्जेक्टिव पैटर्न पर प्रश्न पूछे गए जिन्हें हल करने में कुछ भी समय नहीं लगा। एलआईसी द्वारा प्रायोजित परीक्षा संपन्न होने के बाद सेंट मैरी एकेडमी की प्रधानाचार्य सस्टिर टिसा ने कहा की वर्ष भर में वैसे तो स्कूलों में विभन्नि तरह के परीक्षा कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं। लेकिन जितने ढंग से और सरल तरीके से हिंदुस्तान समाचार पत्र ओलंपियाड के माध्यम से परीक्षा कराता है। वह सचमुच में काबिले तारीफ है। मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य राज चौधरी ने कहा कि हिंदुस्तान द्वारा कराई गई ओलंपियाड परीक्षा का जवाब नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान अखबार अपने आप में एक मुकम्मल परीक्षा कराता है इसके लिए हिंदुस्तान परिवार को स्कूल स्टाफ की ओर से हार्दिक आभार। नरेश विहार स्थित एके पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सुशील सैनी ने कहा कि हिंदुस्तान ओलंपियाड द्वारा कराई गई परीक्षा सचमुच में बच्चों के बौद्धिक स्तर को बढ़ाने का काम करेगी। छात्र सानवी , प्रत्यूषा , अभिया राघव , अरणीय , इसीना ,देवांशी भावना, दक्ष, रितिका, उजाला आदि ने कहा कि परीक्षा में बैठने से पहले डर लग रहा था कि ना जाने परीक्षा में कैसा प्रश्नपत्र आएगा लेकिन जब परीक्षा प्रश्नपत्र देखा तो इतना आसान लगा इसे करने में कुछ भी समय नहीं लगा उन्होंने सरल प्रश्न पत्र देने के लिए हिंदुस्तान परिवार को अपनी तरफ से धन्यवाद कहा।गंगोह। गंगोह के जगन्नाथ वद्यिामन्दिर इण्टर कालेज में 31 व गीता ज्ञान स्कूल के 36 ने ओलम्पियाड 2019 में सहभागिता की। पेपर देने के बाद बच्चे बेहद खुश नजर आये। ज्ञातव्य हो ओलम्पियाड 2019 का आयोजन हन्दिुस्तान व भारतीय जीवन बीमा निगम के संयुक्त तत्वाधान मेंं आयोजित किया गया। रामपुर मनिहारान। हिंदुस्तान ओलिंपियाड 2019 की परीक्षा में रामपुर मनिहारान के दो स्कूलों के 75 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा को लेकर बच्चों में बड़ा उत्साह दिखा गया। मदर लैंड पब्लिक स्कूल के 40 छात्र-छात्रा, जबकि इंडिया टुडे कांवेंट एकेडमी के 35 छात्र छात्रा ने परीक्षा में भाग लिया। मदर लैंड पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्य डॉ शालू कुमारी व इंडिया टुडे कॉन्वेंट एकेडमी की प्रधानाचार्य रेणु सैनी की देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें