एबीवीपी से जुड़े छात्र छात्राओं ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा

Feb 10, 2026 11:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

Saharanpur News - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्र छात्राओं ने कुलपति को ज्ञापन देकर विश्वविद्यालय में सेनेटरी पैड की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पैड की कमी से छात्राओं को परेशानी होती है और यह उनके स्वास्थ्य और सम्मान के लिए आवश्यक है। एबीवीपी छात्राओं के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

एबीवीपी से जुड़े छात्र छात्राओं ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्र छात्राओं ने विश्विद्यालय की छात्राओं के लिए सेनेटरी पैड की मांग को लेकर कुलपति को ज्ञापन दिया। छात्र छात्राओं ने जनता रोड विश्वविद्यालय पहुंचकर कुलपति प्रोफेसर वाई विमला से मुलाकात की तथा ज्ञापन दिया। उनका कहना था विश्विद्यालय में छात्राओं के लिए सेनेटरी पैड की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सेनेटरी पैड की व्यवस्था नहीं होने से छात्राओं को परेशानी होती है। पैड की उपलब्धता छात्राओं के स्वास्थ्य और सम्मान के लिए अति आवश्यक है, इसलिए यह व्यवस्था विश्वविद्यालय में जल्दी प्रारंभ की जानी चाहिए। छात्रों का कहना था कि एबीवीपी छात्राओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ने और उनकी समस्याओं का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ज्ञापन सौंपने वालों में मनीष कंबोज, आकाश कुमार शर्मा, कनिका प्रजापति आदि शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।