ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुररास्ते में कुर्बानी को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, पथराव, आगजनी

रास्ते में कुर्बानी को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, पथराव, आगजनी

रास्ते में कुर्बानी को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। जमकर पथराव हुआ, एक बाइक को आग लगा दी...

रास्ते में कुर्बानी को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, पथराव, आगजनी
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरWed, 22 Aug 2018 10:33 PM
ऐप पर पढ़ें

रास्ते में कुर्बानी को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। जमकर पथराव हुआ, एक बाइक को आग लगा दी गई। सूचना मिलते ही अधिकारियों में खलबली मच गई। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी गांव में पहुंचे। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए फोर्स तैनात कर की गई है।

घटना बुधवार सुबह करीब आठ बजे फतेहपुर के गांव चौबारा की है। ईद उल अजहा की नमाज के बाद गांव कुर्बानी की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान इंतजार पुत्र जाफर ने अरशद पुत्र लतीफ के प्लाट के सामने रास्ते में कुर्बानी देनी शुरू कर दी। अरशद ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। जिसके बाद पथराव शुरू हो गया और एक बाइक को आग लगा दी गई। गांव में कुर्बानी को लेकर आगजनी की सूचना पर अधिकारियों में खलबली मच गई। एडीएम-ई एसके दुबे, एसपी देहात विद्यासागर मिश्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अरशद पुत्र लतीफ, नौशाद पुत्र अरशद, नजराना पत्नि मुबारिक व सहराना पत्नी सादिक को हिरासत में ले लिया। गांव में तैनात को देखते फोर्स तैनात कर दिया गया है। दोनों पक्षों में हुए पथराव व आगजनी के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों पक्षों के 19 के खिलाफ नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है।

गोकशी की सूचना पर मची खलबली दो पक्षों में विवाद होने पर किसी ने डायल 100 पर गोकशी होने की सूचना दी। जिसके बाद खलबली मच गई। डायल 100 की गाड़ी मौके पर पहुंची तो वहां पर पथराव शुरू हो गया।जिसके बाद अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।

एसपी देहात सहारनपुर विद्यासागर मिश्र ने बताया रास्ते में कुर्बानी करने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। जिसमें कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने एहितयातन गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें