Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsStrengthening Business Unity New Leaders Announced in Western UP
विवेक तायल बने अध्यक्ष, नए पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

विवेक तायल बने अध्यक्ष, नए पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

संक्षेप:

Saharanpur News - पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास ने नए पदाधिकारियों की घोषणा की। उन्होंने 14 सितंबर को गाजियाबाद में...

Sep 10, 2025 12:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने आ"ान किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास ने नए पदाधिकारियों की घोषणा कर उनका स्वागत किया। संगठन के स्थानीय कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि संगठन स्थापना से लेकर आज तक व्यापारी हित की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने 14 सितंबर को गाजियाबाद में होने वाले प्रांतीय महासम्मेलन में बड़ी संख्या में पहुंचने का आ"ान व्यापारियों से किया। इस दौरान गर्ग ने जिलाध्यक्ष जयवीर राणा की संस्तुति पर विवेक तायल को पुन: आगामी संगठन का नगराध्यक्ष मनोनीत किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जबकि राजेश सिंघल को महामंत्री, राजेश अजमानी कोषाध्यक्ष, रोबिन अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सलीम कुरैशी और अजय गर्ग को जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। मयंक गर्ग, सौरभ बंसल, नितिन तायल व मोहम्मद फिरोज को उपाध्यक्ष नामित किए गए। संरक्षक एडवोकेट मनोज सिंघल प्रवीण धीमान, पुष्कर वर्मा, महबूब खान, आदित्य धीमान, वंश राज सिंघल और राशिद कमाल आदि मौजूद रहे।