ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरयूनिवर्सिटी शिलान्यास से राज्य विश्वविद्यालय कोऑर्डिनेशन कमेटी ने हर्ष जताया

यूनिवर्सिटी शिलान्यास से राज्य विश्वविद्यालय कोऑर्डिनेशन कमेटी ने हर्ष जताया

स्टेट यूनिवर्सिटी के शिलान्यास होने पर राज्य विश्वविद्यालय कोऑर्डिनेशन कमेटी ने खुशी मनाई। दशकों पुरानी मांग पूरी हुई...

यूनिवर्सिटी शिलान्यास से राज्य विश्वविद्यालय कोऑर्डिनेशन कमेटी ने हर्ष जताया
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरFri, 03 Dec 2021 03:05 AM
ऐप पर पढ़ें

स्टेट यूनिवर्सिटी के शिलान्यास होने पर राज्य विश्वविद्यालय कोऑर्डिनेशन कमेटी ने खुशी मनाई। दशकों पुरानी मांग पूरी हुई है। राज्य विश्वविद्यालय कोआर्डिनेशन कमेटी के पदाधिकारियों ने गृहमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस विश्वविद्यालय का शैक्षणिक स्वरूप अन्य विश्वविद्यालयों से अलग होगा। यहां पर कला, वाणिज्य, सामाजिक विज्ञान और व्यापारिक प्रबंधन के अतिरिक्त स्थानीय विषय जैसे काष्ठ कला और होजरी डिजाइन एवं मैन्युफैक्चरिंग आदि विषयों से संबंधित पाठ्यक्रम का संचालन प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में व्यापार, रोजगार और संपन्नता को बढ़ावा देना है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को ट्रिलियन डॉलर बनाना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें