ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरप्रदेश अध्यक्ष ने अनुसूचित परिवार के घर खाया खाना

प्रदेश अध्यक्ष ने अनुसूचित परिवार के घर खाया खाना

सहारनपुर। संवाददाताअनुसूचित जाति परिवार के घर सहभोज कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बूथ अध्यक्ष हरिपाल...

प्रदेश अध्यक्ष ने अनुसूचित परिवार के घर खाया खाना
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरSun, 23 Jan 2022 03:16 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अनुसूचित जाति परिवार के घर सहभोज कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बूथ अध्यक्ष हरिपाल सिंह के आवास पर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जमीन पर बैठकर प्रेमभाव के साथ खाना खाया। प्रदेश अध्यक्ष के साथ जिला प्रभारी देंवेंद्र कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष डॉ.महेंद्र सिंह सैनी और विधानसभा प्रभारी रामजीलाल कश्यप ने भी खाना खाया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा में ही हर वर्ग का सम्मान है। भाजपा पार्टी में भेदभाव की कोई जगह नही है। पार्टी का एकमात्र उद्देश्य गरीबों को योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी विपिन चौधरी मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें