ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरसपा की साईकिल यात्रा आज से, सहारनपुर से होगा 2019 का चुनावी आगाज

सपा की साईकिल यात्रा आज से, सहारनपुर से होगा 2019 का चुनावी आगाज

आम आदमी पार्टी के बाद समाजवादी पार्टी भी सहारनपुर की धरती से साइकिल यात्रा की शुरूआत कर 2019 के चुनावी रण का आगाज...

सपा की साईकिल यात्रा आज से, सहारनपुर से होगा 2019 का चुनावी आगाज
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरWed, 12 Sep 2018 10:33 PM
ऐप पर पढ़ें

आम आदमी पार्टी के बाद समाजवादी पार्टी भी सहारनपुर की धरती से साइकिल यात्रा की शुरूआत कर 2019 के चुनावी रण का आगाज करेगी।

आज 13 सितंबर गुरुवार से गांधी पार्क से शुरू होने वाली सपा की यह 11 दिनी साइकिल यात्रा वेस्ट यूपी के 11 जिलों को कवर करेगी और किसान-मजदूर, व्यापारी व युवाओं के साथ आमजन के बीच पहुंचकर जनजागरण करेगी और केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ अलख जगाने का काम होगा। बदायूं से सांसद धर्मेंद्र यादव व युवजन सभाध्यक्ष अतुल प्रधान हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना करेंगे।

2014 व 2017 के बाद राजनीतिक दलों के लिए सहारनपुर की महत्ता 2019 में भी कम नहीं हुई है। नंबर एक लोकसभा सीट होने से राजनीतिक दल चुनाव का आगाज सहारनपुर से कर रही है। इस बार यात्राओं का सिलसिला भी सहारनपुर से ही शुरू हो रहा है। आप के बाद सपा की साइकिल यात्रा आज गुरुवार से शुरू होगी।

सपा जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसेन के अनुसार, सहारनपुर गांधीपार्क से सुबह 8 बजे साइकिल यात्रा शुरू होगी और रामपुर व नानौता होते हुए, शाम को शामली पहुंचेगी जहां रात्रि विश्राम होगा। इसके बाद मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नूरपुर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, बागपत होते हुए, गाजियाबाद पहुंचेगी और अगले दिन नोयडा होते हुए, दिल्ली जंतर-मंतर पर जाकर समाप्त होगी जहां पार्टी के बड़े नेता भी यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा के दौरान किसानों, मजदूरों व्यापारियों व युवाओं-महिलाओं के साथ आमजन के बीच पहुंचकर जनजागरण करेगी और केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ अलख जगाने का काम होगा।

सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसेन ने बताया कि बदायूं से सांसद धर्मेंद्र यादव व युवजन सभाध्यक्ष अतुल प्रधान हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना करेंगे। रूद्रसेन ने बताया कि दस शहरों शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नूरपुर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, बागपत व गाजियाबाद में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है। यात्रा में जिले के सभी नेता शामिल रहेंगे। करीब 200 कार्यकर्ता साइकिल यात्रा में शामिल होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें