ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरसपा नेता इंद्रसेन ने ठोका गंगोह सीट पर दावा

सपा नेता इंद्रसेन ने ठोका गंगोह सीट पर दावा

सपा जिलाध्यक्ष चौ. रुद्रसेन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात की और गंगोह सीट पर दावा ठोका। चौ....

सपा नेता इंद्रसेन ने ठोका गंगोह सीट पर दावा
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरFri, 15 Jan 2021 03:20 AM
ऐप पर पढ़ें

सपा जिलाध्यक्ष चौ. रुद्रसेन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात की और गंगोह सीट पर दावा ठोका। चौ. रुद्रसेन ने गंगोह विधानसभा से अपने छोटे भाई चौ. इंद्रसेन का आवेदन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने अखिलेश यादव को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के संबंध में भी जानकारी दी।

खास है कि समाजवादी पार्टी ने मिशन 2022 में फतेह हासिल करने के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा की सभी सीटों पर प्रत्याशियों के आवेदन मांगे गए हैं। ताकि समय रहते मजबूत व जिताऊ प्रत्याशी का चयन किया जा सके। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों ने जीजान से जुटने का आह्वान किया। चौ. प्रवीन बांदूखेड़ी, जावेद प्रधान, सुहेल राणा, राजेश सैनी बड़कला, चौ. अब्दुल गफूर आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें