ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुर सपा पार्षद ने बांटी राशन किट

सपा पार्षद ने बांटी राशन किट

नगर निगम में सपा पार्षद अभिषेक अरोड़ा टिंकू ने गरीबों की सेवा करने का सराहनीय कार्य किया है। दूसरे चरण के लॉकडाउन में महीनों तक काम और रोजगार से...

 सपा पार्षद ने बांटी राशन किट
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरFri, 18 Jun 2021 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम में सपा पार्षद अभिषेक अरोड़ा टिंकू ने गरीबों की सेवा करने का सराहनीय कार्य किया है। दूसरे चरण के लॉकडाउन में महीनों तक काम और रोजगार से बेज़ार रहने वालों को राशन किट का वितरण किया। हिन्दु्सतान अखबार की पहल पर उन्होंने यह जनउपयोगी कदम उठाया है।

टिंकू अरोड़ा ने रेहड़ी पटरी वाले और दुकानों पर काम करके गुज़ारा करने वाले गरीब परिवारों के सामने जीवन यापन के गहरा रहे संकट को समझा। हिन्दुस्तान की पहल पर नगर निगम में सपा पार्षद टिंकू अरोड़ा ने उन 100 गरीब परिवारों के लिए राशन की किट तैयार करके वितरण करने का कार्य किया। जिसमें आटा, चावल, दाल, तेल एवं मसाले आदि शामिल किए गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि गरीब बेरोजगारों की सारी पूंजी लॉकडाउन में खत्म हो जाने कारण उनके परिवारों के सामने जीवन यापन की समस्या खड़ी हो गयी है। क्योंकि लाकडाउन खुलने के बाद भोजन वितरण की भी व्यवस्था प्रभावित हो गयी है तो ऐसे में वह अपने स्तर से जितना कर सकते थे करने का कार्य किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें