ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरसिपाही की पत्नी झूली फांसी पर, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सिपाही की पत्नी झूली फांसी पर, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में सिपाही की पत्नी की मौत हो गई। पत्नी का शव पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में फांसी पर लटका...

सिपाही की पत्नी झूली फांसी पर, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरFri, 24 Jan 2020 10:18 PM
ऐप पर पढ़ें

संदिग्ध परिस्थितियों में सिपाही की पत्नी की मौत हो गई। पत्नी का शव पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में फांसी पर लटका मिला। जैसे ही पुलिस अफसरों को इसकी भनक लगी तो खलबली मच गई। पुलिस ने तुरंत की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या करने के आरोप लगाए हैं।सहारनपुर पुलिस में तैनात सिपाही कपिल कुमार वर्तमान में सरसावा थाने में तैनात हैं। जबकि उनका परिवार पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में रहता है। मूल रूप से मेरठ के सतवई के रहने वाले कपिल की शादी गाजियाबाद के लोनी निवासी रितु से हुई थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह को कपिल और रितु के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद कपिल ड्यूटी पर चला गया और दोनों बच्चे स्कूल में चले गए। इसके बाद दरवाजा बंद हो गया। दोपहर को घर में कोई हरकत नहीं हुई थी। आस-पास रहने वाले परिवारों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। रितु का शव फांसी पर लटका हुआ था। सिपाही की पत्नी द्वारा आत्महत्या करने की खबर से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पंचनाम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही परिजनों को भी इसकी सूचना दी गई।शाम को रितु के परिजन गाजियाबाद के लोनी से सहारनपुर पहुंच गए। परिजनों ने सहारनपुर पहुंचकर सिपाही और उसके परिजनों पर रितु की हत्या करने के आरोप लगाए हैं। रितु के भाई जोगिंद्र का कहना है कि गुरुवार रात को ही उनकी रितु से बात हुई थी। लेकिन, उस समय रितु ने इस तरह की कोई बात नहीं बताई थी। परिजनों ने हत्या करने के आरोप लगाए हैं। सिपाही की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है। साथ ही वीडियो ग्राफी भी कराई गई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। --विनीत भटनागर, एसपी सिटी। परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप सहारनपुर। रितु के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि रितु से गुरूवार रात को ही बात हुई थी। लेकिन उस समय उसने इस तरह की किसी भी बात का जिक्र नही किया था। हंसकर बात हो रही थी। लेकिन अचानक इस तरह क्या हुआ कि उसे यह कदम उठाना पड़ा। उन्होंने ससुरालियों पर आरोप लगाए हैं। रितु के भाई जोगिंद्र ने बताया कि 2003 में रितु की शादी कपिल के बडे भाई पुनीत के साथ हुई थी। लेकिन कुछ समय बाद ही पुनीत की मौत हो गई थी। जिसके बाद रितु का विवाह कपिल के साथ कर दिया गया था। रितु के दो बच्चे हैं। ईश 15 साल के हैं जबकि लविश की उम्र करीब 10 साल है। जोगिंद्र का कहना है कि चार दिन पहले ही वह अपनी बहन से मिलने के लिए आया था। गुरूवार शाम को भी उसने बात की थी। लेकिन, रितु न तो परेशान लग रही थी और न ही उसने किसी विवाद के बारे में बताया था। लेकिन शुक्रवार को अचानक क्या हुआ जो उसने इतना बड़ा कदम उठाया। जरूर उसके साथ कुछ हुआ होगा। उन्होंने ससुरालियों पर हत्या करने के आरोप लगाए हैं। 0-पहले बता देती तो अपने घर ले जाती...पोस्टमार्टम हाउस पर रितु की मां और बड़ी बहन भी पहुंची थी। रितु की मां बेटी के जाने के गम में बेसुध सी हो रही थी। उनका कहना था कि इस तरह की कोई बात थी तो बता देती। मैं अपनी बेटी को अपने साथ ले जाती।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें