ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरसहारनपुर में 3 घंटे 28 मिनट तक रहेगा सूर्य ग्रहण

सहारनपुर में 3 घंटे 28 मिनट तक रहेगा सूर्य ग्रहण

सहारनपुर में 21 जून को होने वाला सूर्य ग्रहण 3 घन्टे 28 मिनट रहेगा। सुबह 10.22 से दोपहर 1:50 तक सूर्य ग्रहण...

सहारनपुर में 3 घंटे 28 मिनट तक रहेगा सूर्य ग्रहण
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरFri, 19 Jun 2020 06:58 PM
ऐप पर पढ़ें

सहारनपुर में 21 जून को होने वाला सूर्य ग्रहण 3 घन्टे 28 मिनट रहेगा। सुबह 10.22 से दोपहर 1:50 तक सूर्य ग्रहण रहेगा। ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले यानी 20 जून रात्रि 10:22 से प्रारंभ हो जाएगा। ज्योतिषाचार्य आचार्य अमित भारद्वाज ने बताया कि सहारनपुर में कंकण सूर्यग्रहण का समय 21 जून 2020 आषाढ़ मास अमावस्या रविवार प्रातः10.22 से प्रारंभ व मध्य 12.03 दोपहर को होगा। ग्रहण समाप्ति काल 1.50 बजे होगा।

सूर्य ग्रहण भारत में अधिकतम स्थानों पर खंडग्रास सूर्य ग्रहण के रूप में दृश्य होगाइसमें भारत के कुछ प्रमुख स्थान- चमोली देहरादून जोशीमठ कुरुक्षेत्र सिरसा सूरतगढ़ आदि में कंकणाकृती सूर्यग्रहण की स्थिति भी दिखाई देगी। भारत के अतिरिक्त या ग्रहण अफ्रीका (पश्चिम दक्षिण भाग को छोड़कर) दक्षिण पूर्वी यूरोप, मध्य-पूर्व के देशों में,एशिया (उत्तर पूर्वी रूस को छोड़कर),इंडोनेशिया,माइक्रोनेशिया में दिखाई देगा।

धर्म शास्त्रों के अनुसार चंद्र ग्रहण में 9 घंटे पूर्व और सूर्य ग्रहण में 12 घंटे पूर्व ग्रहण का सूतक होता है, ग्रहण आरम्भ से पहले एवं बाद में स्नान अवश्य करे। इसमें बालक वृद्ध और रोगी को छोड़कर अन्य लोगों के लिए भोजन आदि भी निषिद्ध है अतः सनातन धर्म प्रेमी इस ग्रहण काल में धर्मशास्त्रीय वचनानुसार धार्मिक कृत्य श्राद्ध दान पूजन हवन आदि भी करें।

राशिफल

मेष - समय लाभदायक रहेगा । इस समय आप ॐ नमो भगवते वासुदेवायः का जप करें।

वृष - समय अनुकूल नहीं है। इस समय आप ॐ गं गणपतये नमः का जप करें।

मिथुन - मानसिक परेशानी। इस समय आप ॐ घृणी सूर्याय नमः का जप करें।

कर्क - आर्थिक क्षति। इस समय आप ॐ नमः शिवाय का जप करें।

सिंह - समय लाभकारी है। इस समय आप गायत्री मंत्र का जप करें।

कन्या - समय अनुकूल है। इस समय आप आप ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे का जप करें।

तुला - मानसिक तनाव हो सकता है। इस समय आप ॐ नमः शिवाय का जप करें।

वृश्चिक - समय कष्टकारी हैं। इस समय आप हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु - पीड़ादायक समय हैं। इस समय आप ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें।

मकर - लाभकारी समय हैं। इस समय आप हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कुम्भ - समय अनुकूल नहीं है। इस समय आप बजरंग बाण का पाठ करें।

मीन - समय अनुकूल है। इस समय आप गायत्री मंत्र का जप करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें