Saharanpur News: देहरादून रोड पर पुल के नीचे मिट्टी धंसी, भारी वाहनों का रूट बदला

हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

Saharanpur News: -लोनिवि ने शुरू कराया मरम्मत कार्य -सुरक्षा के लिए पुल पर एक

Saharanpur News: देहरादून रोड पर पुल के नीचे मिट्टी धंसी, भारी वाहनों का रूट बदला

Saharanpur News: सहारनपुर। महानगर की लाइफ-लाइन माने जाने वाले देहरादून रोड पर एसएएम इंटर कालेज के निकट स्थित पुल के नीचे मिट्टी का कटाव हो गया। बरसात के दौरान नाले में आए तेज पानी के बहाव को मिट्टी के कटाव का प्रमुख कारण माना जा रहा है। कटाव की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग और यातायात पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मौके पर निरीक्षण के बाद लोनिवि की ओर से कटाव वाले हिस्से को भरने का काम शुरू करा दिया गया है। अधिकारियों की प्राथमिकता पुल के आसपास हुए कटाव को जल्द से जल्द दुरुस्त कर मार्ग को सुरक्षित बनाए रखना है, ताकि बारिश के दौरान पानी के तेज बहाव से स्थिति और गंभीर न हो। कटाव को देखते हुए एहतियातन पुल पर एक तरफ बेरिकेडिंग कर दी गई है। सुरक्षा की दृष्टि से भारी वाहनों का आवागमन भी रोक दिया गया है। भारी वाहनों को दूसरे मार्गों से डायवर्ट किया जा रहा है, ताकि पुल पर अतिरिक्त दबाव न पड़े और किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके। लगातार बारिश के कारण नाले का जलस्तर और बहाव बढ़ने से नदी के किनारे मिट्टी के कटाव की स्थिति बनी।

अधिकारियों ने लिया स्थिति का जायजा

-कटाव की सूचना मिलने के बाद लोनिवि और यातायात पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पुल के नीचे हुए कटाव के साथ ही आसपास की स्थिति का निरीक्षण किया और यातायात को सुरक्षित तरीके से संचालित करने के लिए आवश्यक इंतजाम किए। इसके बाद कटाव वाले हिस्से में मिट्टी भरने का काम शुरू कराया गया।

भारी वाहनों के रूट डायवर्जन से राहत

-भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किए जाने से पुल पर संभावित दबाव को कम किया गया है। हालांकि देहरादून रोड महानगर के प्रमुख मार्गों में शामिल होने के कारण यहां यातायात का दबाव बना रह सकता है। ऐसे में यातायात पुलिस की ओर से वाहनों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल विभाग की ओर से कटाव वाले हिस्से की मरम्मत कर स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। बारिश और नदी के तेज बहाव को देखते हुए पुल के नीचे हुए कटाव की स्थिति पर लगातार निगरानी रखना जरूरी माना जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

वर्जन--

एसएएम इंटर कॉलेज के सामने हाईवे पुल से लगे, सवा सौ साल पुराने पुल को तोड़कर दोबारा बनाया जा रहा है। यहां दोनों पुलों के बीच में करीब 25 फीट नीचे नगर निगम का एक नाला बहता है। पुल निर्माण के लिए पाइलिंग करते वक्त नाले के पानी को सीमेंट पाइप लगाकर नदी में डायवर्ट किया गया था जो मंगलवार दोपहर हुई तेज बारिश में कुछ खिसक गया। इससे सपना टॉकीज पुल के नीचे की कुछ मिट्टी हट गई थी जो लगा दी गई है। पुल पर खतरे की कोई बात ही नहीं है।

-धर्मेंद्र सिंह, एक्सईएन, पीडब्लूडी

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कटाव की सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने क्या किया?
अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और कटाव वाले हिस्से में मिट्टी भरने का काम शुरू कराया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसहारनपुरSaharanpur News: देहरादून रोड पर पुल के नीचे मिट्टी धंसी, भारी वाहनों का रूट बदला