ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरस्मार्ट सिटी: कुछ सुधार हुआ, बहुत कुछ होना बाकी है अभी

स्मार्ट सिटी: कुछ सुधार हुआ, बहुत कुछ होना बाकी है अभी

स्मार्ट सिटी की नई रैकिंग जारी की गई है, जिसमें उत्तर प्रदेश के शहरों की स्थिति ज्यादा ठीक नहीं है। इसके बावजूद सहारनपुर की स्थिति में सुधार हुआ है।...

स्मार्ट सिटी: कुछ सुधार हुआ, बहुत कुछ होना बाकी है अभी
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरTue, 29 Dec 2020 03:16 AM
ऐप पर पढ़ें

स्मार्ट सिटी की नई रैकिंग जारी की गई है, जिसमें उत्तर प्रदेश के शहरों की स्थिति ज्यादा ठीक नहीं है। इसके बावजूद सहारनपुर की स्थिति में सुधार हुआ है। ताजा रैकिंग में सहारनपुर ने दो अंकों का सुधार किया है। अब सहारनपुर 64 से 62वें नंबर पर पहुंच गया है। जिस पर अफसर खासा उत्साहित हैं। इससे अधिक सुधार के लिए प्रयास में जुट गए हैं।

केंद्र और प्रदेश सरकार स्मार्ट सिटी योजना को लेकर खासा सख्त है। जिस कारण प्रत्येक माह योजना की उच्चस्तरीय समीक्षा की जाती है। हाल ही में स्मार्ट सिटी योजना कीद त्रेमासिक रैकिंग जारी हुई। जिसमें उत्तर प्रदेश के कई शहरों की रैकिंग गिर गई है। कानपुर नौंवे, अलीगढ़ 54 से 55, और झांसी 62 से 72वें स्थान पर पहुंच गया है। मुराबाद, बरेली की स्थिति भी ज्यादा ठीक नहीं है। इसके उलट सहारनपुर की रैकिंग में मामूली सुधार हुआ है। पिछली रैकिंग में सहारनपुर 64वें नंबर पर था। जबकि, इस बार सहारनपुर दो अंको का सुधार करते हुए 62वें नंबर पर पहुंच गया है। दो अंका का सुधार सहारनपुर के लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है।

कई परियोजनाओं पर शुरू हुआ काम

सहारनपुर स्मार्ट सिटी की रैकिंग में दो अंकों के सुधार से अफसरों ने राहत की सांस ली है। अफसरों का कहना है कि पिछले छह माह मे सहारनपुर में स्मार्ट सिटी परियोजना पर तेजी से काम हुआ है। आईसीसीसी समेत कई परियोजनाओं पर काम शुरू हो गया है। जबकि, कई परियोजनाओं के शिलान्यास हो चुके हैं। जिस कारण सहारनपुर की स्थिति में दो अंकों का सुधार हुआ है। अफसरों का कहना है कि अगली बार सहारनपुर की रैंक में और भी अधिक सुधार होगा।

वर्जन

स्मार्ट सिटी के बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है। जिसमें सीवर लाइन डालने से लेकर आईसीसीसी भी शामिल है। जल्द ही छोटे-छोटे प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू होगा। अगली बार सहारनपुर की रैंक में और अधिक सुधार करने का प्रयास किया जाएगा।

-ज्ञानेंद्र सिंह, नगर आयुक्त।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें