आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सिख समाज ने किया प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

अस्पताल में उपचाराधीन हैं। सिख समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो सर्व समाज के सहयोग से पूरे जिले में

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सिख समाज ने किया प्रदर्शन

सरसावा। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ के दो निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज में रोष व्याप्त है। बुधवार को क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा को सौंपा।ज्ञापन में बताया गया कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद जा रहे दो निहंग सिख युवकों का बाइक टकराने को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि इसके बाद 10 से 12 युवकों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। दोनों घायल अभी भी जिला अस्पताल में उपचाराधीन हैं।सिख

समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो सर्व समाज के सहयोग से पूरे जिले में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। महेंद्र सिंह फौजी, नरेंद्र सिंह कालरा, तजिंदर सिंह रंगूला, अवतार सिंह, सुरेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, देवेंद्र चीमा, कृष्ण गोपाल गुंबर, अरुण जुनेजा, पारस खुराना, अमरीक सिंह कालरा, अमरदीप भगत, डॉ. हरि सिंह, गुरचरण सिंह, अमरजीत लूथरा, देवेंद्र सिंह वाधवा, अनुज रंगूला, जगदीप सिंह व ज्ञानी अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।