Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsShocking Discovery Body of Elderly Man Found Near Power Station in Muzaffarabad
मुजफ्फराबाद में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी

मुजफ्फराबाद में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी

संक्षेप:

Saharanpur News - गुरुवार को फतेहपुर क्षेत्र के गांव मुजफ्फराबाद में बिजलीघर के पास एक वृद्ध का शव मिला। मृतक की पहचान 60 वर्षीय राजवीर के रूप में हुई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के...

Thu, 11 Sep 2025 06:47 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

गुरुवार को थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव मुजफ्फराबाद में बिजलीघर के पास वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक की शिनाख्त गांव निवासी करीब 60 वर्षीय राजवीर के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि बुधवार को करीब दो बजे राजवीर पुत्र सिंगारू अपने खेत की ओर गया था। जब देर शाम तक नही लौटा तो परिजनों ने काफी तलाश किया। किन्तु उन्हें कोई जानकारी हासिल नहीं हो पाई। गुरुवार को जब परिजन दोबारा तलाश के लिए गए तो गांव में स्थित बिजलीघर के पास शव के पड़ा होने की सूचना मिली।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

परिजनों ने मौके पर पहुंचकर राजवीर की शिनाख्त की। राजवीर के बेटे प्रीतम और जॉनी का कहना है कि पिता के चेहरे व पैर पर चोट के निशान है। जिससे संदेह पैदा हो रहा है। उन्होंने अपने पिता की हत्या होने की आशंका जताई है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। एसओ विनय शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।