ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरशिव भक्त पोस्ट ऑफिस से गंगाजल लेकर करें भोले का जलाभिषेक

शिव भक्त पोस्ट ऑफिस से गंगाजल लेकर करें भोले का जलाभिषेक

6 जुलाई से श्रावण मास लग जाएगा। श्रावण मास लगते ही शिव भक्त हरिद्वार गंगोत्री यमुनोत्री से गंगाजल रूपी कावड़ लेने के लिए निकल पड़ते...

शिव भक्त पोस्ट ऑफिस से गंगाजल लेकर करें भोले का जलाभिषेक
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरThu, 25 Jun 2020 08:45 PM
ऐप पर पढ़ें

6 जुलाई से श्रावण मास लग जाएगा। श्रावण मास लगते ही शिव भक्त हरिद्वार गंगोत्री यमुनोत्री से गंगाजल रूपी कावड़ लेने के लिए निकल पड़ते हैं। इस बार हरियाणा उत्तर प्रदेश उत्तराखंड सरकार ने कोरोनावायरस को देखते हुए कावड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाया है।

गुरुवार की देर शाम करीब 7 बजे नगर पालिका सभागार में शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर अशोक सोलंकी ने कहा कि हर वर्ष हजारों की संख्या में हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ के अलावा कस्बे एवं देहात से श्रद्धालु हरिद्वार गंगाजल लेने के लिए जाते हैं।

इस बार देश में कोरोनावायरस का प्रकोप है। इसको देखते हुए प्रदेश सरकार ने कावड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पहले ही पोस्ट ऑफिस में गंगाजल की व्यवस्था की हुई है। जो श्रद्धालु इस बार हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेने नहीं जा सकेंगे। वे नजदीकी पोस्ट ऑफिस से गंगाजल लेकर भगवान भोलेनाथ का शिवरात्रि पर जलाभिषेक कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु शिवरात्रि पर्व पर भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखेंगे।

केवल 5 श्रद्धालु ही एक समय में भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सकेंगे। नगर पालिका बिजेंद्र मोगा,नरेश चंद जैन के अलावा कांवड़ शिविर चलाने वाले व शिव भक्त मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें