
भगवान शिव ने वीरभद्र अवतार धारण कर किया राजा दक्ष का वध: कालेंद्रानंद
Saharanpur News - राधा विहार के औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने शिव महापुराण कथा के दौरान बताया कि भगवान शिव ने वीरभद्र अवतार लेकर राजा दक्ष का वध किया। राजा दक्ष ने शिव का अपमान किया...
राधा विहार स्थित औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में चल रही शिव महापुराण कथा में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा महादेव ने वीरभद्र अवतार धारण कर राजा दक्ष का वध किया। श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में श्रावण मास पूजा के अंतर्गत शिव महापुराण कथा में मुख्य यजमान सुनील कश्यप अश्विनी कंबोज ने शिव महापुराण का पूजन किया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा शिव ही अवतार धारण कर पाप और पुण्य का संतुलन कर धर्म की स्थापना करते हैं। भगवान ने वीरभद्र अवतार धारण कर राजा दक्ष का वध किया। उसकी नगरी कनखल को शमशान बना दिया। क्योंकि, राजा दक्ष ने शिव की कोई त्रुटि न होते हुए भी शिवजी से बैर लिया।

बार-बार शिव का अपमान किया। शिवजी ने सब कुछ अनदेखा किया, लेकिन जब सती शिव की अर्धांगिनी ने राजा दक्ष के यज्ञ में आत्मदाह किया। तब शिव ने क्रोध में आकर वीरभद्र अवतार धारण कर राजा दक्ष का वध किया। ------

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


