पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के निधन से शोक की लहर

Mar 02, 2026 12:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

Saharanpur News - पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शिमला देवी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थीं और उनके निधन से कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। शिमला देवी एक सामाजिक और मिलनसार महिला थीं। उनके बेटे का भी दो माह पूर्व निधन हो चुका है।

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के निधन से शोक की लहर

तीतरों। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शिमला देवी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। शिमला देवी कैंसर से पीड़ित थी। काफी समय से उनका इलाज हायर सेंटर में चल रहा था। उनके निधन की खबर सुनकर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। अस्सी वर्षीय शिमला देवी की पहचान एक सामाजिक तथा मिलनसार महिला के रूप में थी। राजनीति का अनुभव उन्हें बहुत कम था लेकिन इसके बावजूद भी वह नगर पंचायत राजनीतिक अनुभव प्राप्त प्रत्याशी को हराकर अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने में कामयाब रही थी। उनके निधन की खबर सुनकर कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र के अनेकों लोग उनके आवास पर पहुंचे तथा संवेदना व्यक्त की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लगभग दो माह पूर्व उनके बेटे अरविंद वर्मा का भी बीमारी से निधन हो चुका है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।