सहारनपुर में शिया समुदाय का जुलुस-प्रदर्शन
Saharanpur News - सहारनपुर में शिया समुदाय का जुलुस-प्रदर्शन
सहारनपुर। सहारनपुर में शिया समुदाय ने इमाम अयातुल्लाह खामनाई की वफात पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। समुदाय के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी याद में शोक मनाया। शिया मस्जिद से चौकी सराय कोतवाली नगर तक जुलूस निकाला। प्रदर्शन शिया मस्जिद से शुरू होकर चौकी सराय कोतवाली नगर तक निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समुदाय के लोग मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान प्रतिभागियों ने इसराइल के विरुद्ध अपनी नाराजगी व्यक्त की और विभिन्न नारों के माध्यम से विरोध दर्ज कराया। पुलिस की सूझबूझ से स्थिति रही नियंत्रण में पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।
पुलिस की सूझबूझ और सतर्कता से पूरे प्रकरण को शांतिपूर्ण ढंग से संभाल लिया गया। यह प्रोटेस्ट शिया समुदाय की एकता, अनुशासन और शांति का प्रतीक बनकर सामने आया, जिसमें बिना किसी अप्रिय घटना के कार्यक्रम संपन्न हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



