तेज आंधी में उखड़े ग्रीन नेट, कई चौराहों पर लटकी बल्लियां

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

Saharanpur News - सहारनपुर, संवाददाता।यां उखड़ गईं तो कहीं ग्रीन नेट फटकर सड़क किनारे लटक गए। नगर निगम की ओर से हाल ही में लोगों को भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत दिलाने

तेज आंधी में उखड़े ग्रीन नेट, कई चौराहों पर लटकी बल्लियां

सहारनपुर। शहर में आए तेज आंधी-तूफान और तेज हवाओं का असर नगर निगम द्वारा लगाए गए ग्रीन नेट पर भी देखने को मिला। शहर के विभिन्न चौराहों, बाजारों और व्यस्त मार्गों पर लगाए गए ग्रीन नेट कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गए। कहीं बल्लियां उखड़ गईं तो कहीं ग्रीन नेट फटकर सड़क किनारे लटक गए। नगर निगम की ओर से हाल ही में लोगों को भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत दिलाने के उद्देश्य से प्रमुख चौराहों और बाजारों में ग्रीन नेट लगाए गए थे। लेकिन बुधवार देर रात चली तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर ये नेट टिक नहीं सके।

शहर के कई इलाकों में ग्रीन नेट ढीले होकर नीचे लटक गए, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ स्थानों पर नेट सड़क के बीच तक आ गए, जिसके कारण यातायात भी प्रभावित हुआ। लोगों ने बताया कि तेज हवा के दौरान बल्लियां हिलने लगीं और कई जगहों पर लोहे के पाइप व रस्सियां टूट गईं। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने नगर निगम से क्षतिग्रस्त ग्रीन नेट को जल्द ठीक कराने की मांग की है ताकि लोगों को धूप से राहत मिल सके और किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि क्षतिग्रस्त ग्रीन नेट को जल्द दुरुस्त कराया जाएगा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।