Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsSevere Fog Disrupts Train Services Major Delays and Cancellations
कोहरे के चलते रेल यातायात प्रभावित, कई प्रमुख ट्रेनें देरी से पहुंची

कोहरे के चलते रेल यातायात प्रभावित, कई प्रमुख ट्रेनें देरी से पहुंची

संक्षेप:

Saharanpur News - घने कोहरे के कारण रेल यातायात पर गंभीर प्रभाव पड़ा है। कई प्रमुख ट्रेनें जैसे जनशताब्दी, श्रीगंगानगर और बेगमपुरा एक्सप्रेस देरी से चल रही हैं। लगभग 16 ट्रेनें रद्द की जा चुकी हैं, जिससे यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

Dec 17, 2025 07:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

घने कोहरे के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया है। जनशताब्दी, श्रीगंगानगर और बेगमपुरा एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कोहरे के कारण करीब 16 ट्रेनें पहले ही रद्द की जा चुकी हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 12231 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस करीब तीन घंटे की देरी से सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन का निर्धारित आगमन समय सुबह 07:40 बजे था, जबकि यह सुबह 10:51 बजे स्टेशन पर पहुंची। इसी तरह 14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस भी लगभग तीन घंटे की देरी से सहारनपुर पहुंची। ट्रेन का निर्धारित समय सुबह 10:10 बजे था, लेकिन यह दोपहर 01:01 बजे पहुंच सकी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

14815 श्रीगंगानगर एक्सप्रेस करीब दो घंटे की देरी से पहुंची। इस ट्रेन का निर्धारित समय सुबह 11:54 बजे था, जबकि यह दोपहर 01:33 बजे स्टेशन पर पहुंची। वहीं 12054 हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस लगभग एक घंटे की देरी से पहुंची। इसका निर्धारित समय दोपहर 12:13 बजे था, लेकिन ट्रेन 01:02 बजे पहुंची। इसके अलावा 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस करीब तीन घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेन का निर्धारित आगमन समय मंगलवार रात 02:20 बजे था, जबकि यह बुधवार सुबह 05:32 बजे स्टेशन पर पहुंची। उधर, ट्रेन नंबर 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस, जो दोपहर 01:45 बजे जम्मू से रवाना होती है, उसके भी चार घंटे से अधिक देरी से चलने की संभावना जताई जा रही है। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।