ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरवरिष्ठ कांग्रेसी तौफिक कुरैशी सुपुर्द-ए-खाक

वरिष्ठ कांग्रेसी तौफिक कुरैशी सुपुर्द-ए-खाक

वरिष्ठ कांग्रेसी एवं जमीयतुल कुरैश के प्रदेश महामंत्री रहे तौफीक कुरैशी का लंबी बीमारी के बाद इंतकाल हो गया। वे 80 वर्ष के थे। उनके इंतकाल पर...

वरिष्ठ कांग्रेसी तौफिक कुरैशी सुपुर्द-ए-खाक
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरTue, 11 May 2021 03:24 AM
ऐप पर पढ़ें

देवबंद। वरिष्ठ कांग्रेसी एवं जमीयतुल कुरैश के प्रदेश महामंत्री रहे तौफीक कुरैशी का लंबी बीमारी के बाद इंतकाल हो गया। वे 80 वर्ष के थे। उनके इंतकाल पर सामाजिक, राजनीतिक व मीडिया कर्मियों से जुड़े लोगों ने गहरे दुख का इजहार किया है।

मोहल्ला बेरुन कोटला निवासी तौफीक कुरैशी पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। घर पर उनका इलाज चल रहा था। सोमवार की सवेरे फिर से उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनका इंतकाल हो गया। खबर मिलते ही उनके आवास पर लोगों को जमावड़ा लग गया। सवेरे पांच बजे दारुल उलूम की आहत-ए-मोलसरी में नमाज-ए-जनाजा वरिष्ठ उस्ताद मौलाना सलमान बिजनौरी ने अदा कराई। इसके उपरांत ईदगाह रोड स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपूर्द-ए-खाक कर दिया गया। तौफीक कुरैशी पुराने कांग्रेसी थे और विभिन्न पदों पर भी रहे। इसके अलावा वे चौधरी चरण सिंह के भी बेहद करीबी माने जाते थे। उनके इंतकाल पर ख्याती प्राप्त शायर डा. नवाज देवबंदी, विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह, पूर्व विधायक माविया अली, पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी, शहजाद अंसारी, हाजी मो. सरवरी अमीन, मोमिन कांफ्रेंस के अध्यक्ष मो. नसीम अंसारी एड., मुमताज मलिक, आरिफ अंसारी, सईद अंसारी, नजम उस्मानी, डा. शमीम देवबंदी, वजाहत शाह समेत मनोज सिंघल, अशरफ उस्मानी, आदि ने दुख का इजहार किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें