ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरमंडल से एक दिन में 382 कोरोना संदिग्धों के सैंपल जांच को भेजे

मंडल से एक दिन में 382 कोरोना संदिग्धों के सैंपल जांच को भेजे

मंडल से एक दिन में 382 कोरोना संदिग्धों के सैंपल जांच को भेजे चुके हैं सैंपल -सबसे ज्यादा सहारनपुर से 12 घंटे में 307 लोगों के लिए गए सैंपल -87 कोरोना संदिग्धों को किया क्वारेंटाइन, रिपोर्ट का...

मंडल से एक दिन में 382 कोरोना संदिग्धों के सैंपल जांच को भेजे
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरFri, 17 Apr 2020 10:25 PM
ऐप पर पढ़ें

सहारनपुर मंडल में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को मंडल से 382 कोरोना संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया। सहारनपुर में 12 घंटे में 307 लोगों के सैंपल लिए। रोजाना सैंपल लिए जा रहे है, लेकिन चार दिन से एक भी रिपोर्ट नहीं आई हैं। जिससे शासन रिपोर्ट का इंतजार बढ़ गया है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहा।

मंडल में अब तक 2163 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।सहारनपुर मंडल में कोरोना संदिग्धों का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा हैं। जो लोग कोरोना पॉजीटिव के संपर्क में आए या फिर बाहर से सहारनपुर में पहुंचे। उनके सैंपल लेकर क्वारेंटाइन करने का काम तेजी से चल रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट चौकाने वाली रही। रिपोर्ट के अनुसार, 12 घंटे के अंदर मंडल से 382 लोगों का कोरोना सैंपल लिया गया। सहारनपुर की बात करें तो यहां शुक्रवार तक 1357 लोगों के सैंपल लिए गए। 939 लोगों की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। जबकि 374 की रिपोर्ट की निगेटिव हैं। 44 पॉजीटिव हैं। 3930 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया।

मुजफ्फरनगर में 409 लोगों के सैंपल जांच के लिए गए हुए हैं। इनमें से 236 की रिपोर्ट निगेटिव हैं। जबकि 164 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार हैं। सात पॉजीटिव और 238 क्वारेंटाइन हैं। शामली में भी 397 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 281 निगेटिव हैं। 98 की रिपोर्ट प्रतीक्षारत हैं। 17 पॉजीटिव और 88 लोगों को कोरोना संदिग्ध होने पर भर्ती किया हुआ है।

0-82 कोरोना संदिग्धों को किया क्वारेंटाइन

शुक्रवार को जहां सर्वाधिक 307 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। वहीं 87 लोगों को अलग आईआईटी रुड़की कैंपस, सरस्वती विहार, आशा मॉडल के अलावा देहात क्षेत्रों में क्वारेंटाइन किया गया हैं। रिपोर्ट में देरी होने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई हैं।

0-दिल्ली और सोनीपत से लोगों को किया होम क्वारेंटाइन

सहारनपुर में बाहर से आने वालों का सिलसिला बरकरार हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम ने शहर के नुमाइश कैंप, खलासी लाइन, लेबर कालोनी, चंद्र नगर, पंजाबी बाग, शारदानगर, लिंक रोड आदि मोहल्लों में घर-घर जाकर सर्वे किया। सर्वे के दौरान पता चला कि शारदानगर में युवक-युवती सोनीपत से गुरुवार को सहारनपुर में पहुंचे हैं। टीम ने दोनों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद होम क्वारेंटाइन कर दिया। इसी प्रकार लिंक रोड पर भी दिल्ली से आए दो युवकों की जांच करने के बाद होम क्वारेंटाइन किया।

0-मंडल फैक्ट फाइलभेजे गए सैंपल

-----2163निगेटिव रिपोर्ट ----891प्रतीक्षारत रिपोर्ट---1201पॉजीटिव रिपोर्ट----68क्वारेंटाइन किए---42560-

वर्जन

चार दिनों से रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। शुक्रवार को सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली से 382 कोरोना संदिग्धों के सैंपल लिए गए। जिन्हें जांच के लिए लखनऊ, नोएडा और आगरा भेजे गए। मंडल में 84 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया। सबसे अधिक सहारनपुर में 307 लोगों के एक दिन में सैंपल लिए गए। इससे पहले अभी तक इतने लोगों के सैंपल नहीं लिए गए।

-डॉ. एसके जैन, एडी हेल्थ

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें