Saharanpur News: मस्जिदों में अमन की दुआ, जज्बातों पर काबू की अपील

हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

Saharanpur News: डिया को बयान से बचने की सलाह -ध्वस्तीकरण के बाद जुमे की पहली नमाज पर कड़ा पहरा, ड्रोन से निगरानी -जामा मस्जिद में करीब चार हजार लोगों ने अदा की नमाज,

Saharanpur News: मस्जिदों में अमन की दुआ, जज्बातों पर काबू की अपील

Saharanpur News: सहारनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद पहली जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों में अमन-ओ-आमान कायम रहने की दुआ की गई। लोगों से जज्बातों पर काबू रखने और माहौल शांत बनाए रखने की अपील की गई। कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात रहा और ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। जामा मस्जिद में करीब चार हजार लोग नमाज अदा करने पहुंचे। मस्जिद और आसपास के मार्केट क्षेत्र में 150 से ज्यादा जवान तैनात रहे। पुलिसकर्मी लगातार गश्त करते रहे। प्रमुख स्थानों पर पुलिस अधिकारियों ने खुद मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में ड्रोन से भी निगरानी जारी रही। जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसी क्रम में एसएसपी अभिनंदन ने कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। उन्होंने गांव के प्रमुख स्थानों, धार्मिक स्थलों और मस्जिद के आसपास सुरक्षा व्यवस्था देखी और पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। नमाज के दौरान लोगों को सोशल मीडिया का सावधानी से इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। साथ ही मीडिया को बयान देने से बचने की अपील की गई। सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुमे की नमाज शांतिपूर्वक पूरी हुई और अमन बनाए रखने पर जोर दिया गया.

जिलेभर में पुलिस का फ्लैग मार्च, ड्रोन से निगरानी

सहारनपुर। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने फ्लैग मार्च कर संवेदनशील इलाकों में मोर्चा संभाले रखा। धार्मिक स्थलों और प्रमुख बाजारों में पुलिस ने पैदल गश्त की, जबकि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों पर ड्रोन कैमरों से नजर रखी गई। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने प्रमुख रास्तों और इलाकों का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए संवेदनशील स्थानों पर फोर्स की तैनाती रही। पुलिसकर्मी लगातार गश्त करते हुए गतिविधियों पर नजर रखते रहे। धार्मिक स्थलों और बाजारों में पहुंचकर पुलिस ने सुरक्षा इंतजाम देखे। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था का जायजा लिया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

सामान्य प्रश्न

✦सहारनपुर में जुमे की नमाज के लिए क्या सुरक्षा उपाय किए गए थे?−
सुरक्षा उपायों में पुलिस बल की तैनाती, ड्रोन कैमरों से निगरानी और प्रमुख स्थानों पर पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी शामिल थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसहारनपुरSaharanpur News: मस्जिदों में अमन की दुआ, जज्बातों पर काबू की अपील