ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरदेवबंद-सहारनपुर को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

देवबंद-सहारनपुर को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

-एसएसपी ने देवबंद में डाला डेरा, माहौल रखी रख रहे नजर य सीमा पर भी चौकसी सहारनपुर। संवाददाता दिल्ली की हिंसा के बाद देवबंद और सहारनपुर को लेकर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसी ने भी...

देवबंद-सहारनपुर को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरTue, 25 Feb 2020 11:03 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली की हिंसा के बाद देवबंद और सहारनपुर को लेकर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसी ने भी देवबंद को लेकर अलर्ट किया है। जिसके बाद पुलिस व प्रशासनिक अफसर हरकत में आ गए हैं। एसएसपी ने देवबंद में डेरा डाल दिया है। देवबंद और सहारनपुर में पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया है। साथ ही शांति समिति की बैठक कर लोगों से सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया जा रहा है। दिल्ली में सीएए के विरोध में हुई हिंसा में नौ लोगों की मौत हो चुकी है। जिसके बाद उत्तर प्रदेश में भी खलबली मची हुई है। सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह से मुस्तैद हो गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने देवबंद और सहारनपुर को लेकर भी खासतौर पर अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद सहारनपुर पुलिस व प्रशासन के अफसर भी हरकत में आ गए हैं। मंगलवार को दिनभर एसएसपी दिनेश कुमार पी. देवबंद में ही डेरा डाले रहे। देवबंद में फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया गया। उधर, सहारनपुर शहर में भी एसपी सिटी विनीत भटनागर के नेतृत्व में फोर्स ने शहर में भी फ्लैग मार्च किया। अफसरों ने घंटाघर से फ्लैग मार्च शुरूकिया। इसके बाद नेहरू मार्केट, शहीद गंज, नवाब गंज, मंडी समिति, खाताखेड़ी, लोहानी सराय, अंबाला रोड पर मार्च किया गया। इसके बाद अफसरों ने नगर कोतवाली में शांति समिति की बैठक बुलाई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, समाजिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। लोगों से सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया गया। -जिले की सीमाएं की गई सील पुलिस ने जिले की सीमाओं को भी सील कर दिया गया है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और उत्तराखंड की ओर से आने वाले वाहनों की चैकिंग की जा रही है। बिना चैकिंग के किसी भी वाहन को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें