ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरपड़ताल : सहारनपुर में भरपूर ऑक्सीजन गैस सिलेंडर

पड़ताल : सहारनपुर में भरपूर ऑक्सीजन गैस सिलेंडर

भले ही सहारनुपर में कोरोना वायरस के संक्रमितों और गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही हो, लेकिन राहत की बात यह है कि अभी अपने जिले में ऑक्सीजन गैस...

पड़ताल : सहारनपुर में भरपूर ऑक्सीजन गैस सिलेंडर
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरTue, 20 Apr 2021 11:32 PM
ऐप पर पढ़ें

भले ही सहारनुपर में कोरोना वायरस के संक्रमितों और गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही हो, लेकिन राहत की बात यह है कि अभी अपने जिले में ऑक्सीजन गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। दोनों कोविड अस्पतालों में 500 ऑक्सीजन गैस सिलेंडरों की उपलब्धता है। जिनमें से प्रतिदिन 200 से 230 तक सिलेंडर लगते है। जो खाली होते हैं, उन्हें शाम तक भरवाकर मंगवा लिया जाता है।

इस बार कोरोना वायरस का संक्रमण पिछली बार की तुलना में ज्यादा घातक है। साथ ही इस बार गंभीर रूप से बीमार मरीजों की संख्या में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। लखनऊ, कानपुर आदि जिलों में ऑक्सीजन गैस की कमी की वजह से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कोविड अस्पताल राजकीय मेडिकल कॉलेज में मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि कोरोना मरीजों की संख्या के अनुसार ऑक्सीजन गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में है। कॉलेज में 300 बड़े और 150 छोटे ऑक्सीजन गैस सिलेंडर मौजूद हैं। प्रतिदिन की खपत 200 से 230 तक है। यहीं नहीं, जितने सिलेंडर प्रतिदिन लगते हैं, उन्हें खाली होते ही सहारनपुर ऑक्सीजन एंजेंसी पर भेज दिया जाता है। जहां से शाम तक कॉलेज में ऑक्सीजन गैस सिलेंडर आ जाते है।

फतेहपुर कोविड अस्पताल प्रभारी डॉ. कपिल देव ने बताया कि उनके यहां फिलहाल 17 कोरोना मरीज भर्ती हैं। अस्पताल में 50 बेडों की उपलब्धता है। हर बेड पर एक ऑक्सीजन गैस सिलेंडर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल जितने भी मरीज भर्ती हैं, उन्हें ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं है। ऑक्सीजन गैस सिलेंडर लेने के लिए छुटमलपुर में एक एजेंसी से ऑक्सीजन गैस सिलेंडर लेने की सहमति बन गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें