समर क्रिकेट लीग में टीम के ने टीम एल को बड़े अंतर से हराया
एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित अंडर-12 समर क्रिकेट लीग में टीम के ने टीम एल को 61 रनों से हराया। टीम के ने 120 रन बनाए, जबकि टीम एल 59 रन पर सिमट गई। वेदांत झा को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने चार विकेट लिए। मैच भूतेश्वर इंटर कॉलेज के मैदान पर खेला गया।

एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित समर क्रिकेट कैंप-2026 के अंतर्गत खेली जा रही अंडर-12 समर क्रिकेट लीग में टीम के और टीम एल के बीच मुकाबला खेला गया। टीम के ने 61 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए वेदांत झा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। भूतेश्वर इंटर कॉलेज के क्रीड़ास्थल पर आयोजित मैच में टीम एल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम के ने निर्धारित 15 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए। टीम की ओर से अर्जुन ने 31 रन और आयुष ने 20 रनों का योगदान दिया।
टीम एल की ओर से दिव्यम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट हासिल किए। 121 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम एल की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पूरी टीम 11.4 ओवर में मात्र 59 रन पर सिमट गई। इस प्रकार टीम के ने 61 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के लिए वेदांत झा ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि सार्थक ने दो विकेट हासिल किए। इस अवसर पर कोच राजीव गोयल 'टप्पू', रणधीर कपूर, भूपेंद्र कछल, संजय शर्मा सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


