ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरअब सत्यपाल की कुर्सी मिली संजीव बालियान को

अब सत्यपाल की कुर्सी मिली संजीव बालियान को

छह माह पहले संजीव बालियान से मंत्रालय लेकर सत्यपाल सिंह को दिया, अब सत्यपाल का संगठन का पद बालियान को सौंपापहले बदला...

अब सत्यपाल की कुर्सी मिली संजीव बालियान को
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरSun, 11 Feb 2018 11:06 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा संगठन की प्रदेश की टीम में समीकरणों को साधने का पूरा प्रयास किया गया है। छह माह पार्टी ने डा संजीव बालियान की कुर्सी डा सत्यपाल सिंह को सौंपी थी और अब सत्यपाल सिंह की संगठन की कुर्सी बालियान के सुपुर्द कर दी गई है। जिन पर संगठन की जिम्मेदारी है। मिशन 2019 के लिए सियासी रण में उतरने की तैयारी कर रही भाजपा के द्वारा सभी समीकरणों को साधने का प्रयास किया गया है। मिशन 2019 के लिए प्रदेश में उतारी गयी संगठन की टीम में भाजपा ने जातीय समीकरणों को साधा है, वहीं डा संजीव बालियान को डा सत्यपाल सिंह वाली जिम्मेदारी संगठन में सौंप दी है। मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान सुर्खियों में आये डा संजीव बालियान को भाजपा ने 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर सीट से अपना लोकसभा प्रत्याशी बनाया और जीतने के बाद उन्हें केन्द्रीय मंत्रीमंडल में भी शामिल कर उन्हें कृषि जैसे महत्वपूर्ण विभाग का राज्यमंत्री बनाया गया था। लेकिन 6 जुलाई 2016 को मंत्रीमंडल में हुए फेरबदल में उनके मंत्रीमंडल में बदलाव करते हुए कम महत्व वाले नदी विकास एवं जल संसाधन मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाया गया और उसके बाद 1 सितंबर 2017 को यहां से भी इस्तीफा लेकर मंत्रीमंडल से हटा दिया गया था। जिसके बाद से ही उनके संगठन में जाने की उम्मीद लगायी जा रही थी। अब संगठन में उन्हें वह ही पद सौंपा गया है जो मंत्री बनने से पहले डा सत्यपाल सिंह के पास था, वह भी प्रदेश की टीम में उपाध्यक्ष थे और बालियान को भी अब उपाध्यक्ष बनाया गया है। हालांकि बालियान के समर्थक इसे लेकर निराश हैं और उनका मानना है कि कम महत्व वाली सीट बालियान को सौंपी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें