Saharanpur News: गरिमा पीएम, आयुषी डिप्टी पीएम और अध्ययन रोहिला कमांडर चुने गए

हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

Saharanpur News: गरिमा आर्या प्रधानमंत्री, आयुषी उप प्रधानमंत्री और अध्ययन रोहिला कमांडर चुने गएगरिमा आर्या प्रधानमंत्री, आयुषी उप प्रधानमंत्री और अध्ययन रोहिला कमांड

Saharanpur News: गरिमा पीएम, आयुषी डिप्टी पीएम और अध्ययन रोहिला कमांडर चुने गए

Saharanpur News: सहारनपुर। सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को नवगठित छात्र परिषद का मान-प्रदान समारोह हुआ। इसमें वर्ष 2026 के लिए गरिमा आर्या को प्रधानमंत्री, आयुषी को उप प्रधानमंत्री और अध्ययन रोहिला को कमांडर चुना गया। नवनिर्वाचित छात्र-छात्राओं ने पद एवं कर्तव्यों के पालन के साथ विद्यालय की गरिमा और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली। समूहगान से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि रिमाउंट ट्रेनिंग स्कूल के कमांडेंट कर्नल विवेक महाजन का विद्यालय प्रबंधक अमर गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष केएल अरोड़ा और रामसहाय खुराना ने स्मृति चिह्न व तुलसी दल देकर स्वागत किया। कर्नल महाजन ने गरिमा आर्या को शपथ दिलाई।

आशीष गुप्ता को अनुशासन, चेतना सिंह को वेशभूषा, तारुण्य शर्मा को पर्यावरण, पंवार को एचआरडी, कनिका को सांस्कृतिक, गौरी यादव को खेल, हर्षित शर्मा को खाद्य एवं चिकित्सा, संयम अनेजा को ट्रांसपोर्ट, तन्मय बजाज को विद्युत एवं जल, गौरी पुंडीर को आईटी और श्रुति को स्वच्छता एवं सज्जा मंत्री बनाया गया। जानवी मित्तल मुख्य वक्ता चुनी गईं। ब्रांच स्कूल में अभिनव पंवार हेड बॉय और अदिति हेड गर्ल बनीं। विधायक राजीव गुंबर ने विद्यार्थियों को कर्तव्य पालन और देशहित का संदेश दिया। प्रधानाचार्या राशि पुंडीर, मानसी सचदेवा, विभा गुप्ता, संदीप सिंह राणा, शिल्पी चावला, सोनल अरोड़ा, चंद्रमणि बडोनी, नीना भाटिया, भारती बत्रा, ऋचा शर्मा और कविता चौधरी आदि रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसहारनपुरSaharanpur News: गरिमा पीएम, आयुषी डिप्टी पीएम और अध्ययन रोहिला कमांडर चुने गए